फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Land selected for industrial corridor, acquisition to be done soon

Bijnor News: औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन का चयन, जल्द होगा अधिग्रहण

Sat, 22 Aug 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Land selected for industrial corridor, acquisition to be done soon
अमन कुमार शर्मा
विज्ञापन

बिजनौर। औद्योगिक गलियारे का कार्य धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए 4263 गाटा संख्या चिह्नित कर ली गई है। चिह्नित गाटे का रिकॉर्ड प्रशासन ने यूपीडा को भेज दिया है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण का काम शुरू होगा।
बिजनौर तहसील के 10 गांवों में औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए जमीन चिह्नित है। इसके लिए प्रशासन ने गाटा संख्या चिह्नित करने के साथ ही अंश निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। चिह्नित 4263 गाटा संख्या में 683.8339 हेक्टेयर क्षेत्रफल है। जिस पर औद्योगिक गलियारा विकसित होना है। बिजनौर के गांवों युसुफाबाद, उलकपुर, स्वाहेड़ी बुजुर्ग, अलीपुर माखन, मुढाला, किशनपुर, नूरपुर डालू, फिरोजपुर रतन, खाना पट्टी, पपावरखुर्द में जमीन चिह्नित की गई है। अब यूपीडा की टीम ही भूमि क्रय की प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा पपावरखुर्द में होगा जमीन अधिग्रहण
मिली जानकारी के अनुसार, औद्योगिक गलियारे के लिए पपावरखुर्द से जमीन का सबसे ज्यादा अधिग्रहण होना है। इस गांव में 1217 गाटे चिह्नित किए गए हैं। इन गाटों का क्षेत्रफल 172.0850 हेक्टेयर है। जबकि सबसे कम गांव मुढाला से 28.7 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक गलियारा विकसित होने से मिलेगा ये फायदा
-रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
-नए उद्योग लगेंगे
-औद्योगिक गलियारा विकसित होने से निवेश बढ़ेगा
-स्थानीय कारोबार जैसे होटल, वाहन मरम्मत, परिवहन अन्य सेवा कारोबार बढ़ेंगे।
-कनेक्टिविटी बेहतर होगी
-एमएसएमई को नई सप्लाई चेन मिलेगी
-शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा
-जिले की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

औद्योगिक गलियारे के चिह्नित गांवों और गाटा संख्या
गांव- गाटा संख्या
यूसुफाबाद- 593
उलकपुर- 177
स्वाहेड़ी बुजुर्ग- 357
अलीपुर माखन- 732
मुढाला- 127
किशनपुर- 119
नूरपुर डालू- 232
फिरोजपुर रतन- 135
खाना पट्टी- 517
पपावरखुर्द- 1217
----
वर्जन::
औद्योगिक गलियारे के लिए गाटा संख्या चिह्नित कर रिपोर्ट यूपीडा को भेज दी गई है। जल्द ही यूपीडा की तरफ से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक गलियारा विकसित होने से बिजनौर का विकास होगा। ....आशीष सक्सेना, तहसीलदार, बिजनौर
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed