{"_id":"69dd45e5c96c779dd2019eaa","slug":"land-marked-in-three-tehsils-to-develop-industrial-corridor-bijnor-news-c-27-1-bij1027-176915-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: औद्योगिक गलियारा विकसित करने को तीन तहसीलों में जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: औद्योगिक गलियारा विकसित करने को तीन तहसीलों में जमीन चिह्नित
विज्ञापन
- प्रशासन ने यूपीडा को औद्योगिक गलियारा बनाने का भेजा प्रस्ताव
- बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर तहसील में चिह्नित की गई है जमीन
नंबर गेम
- 1000 हेक्टेयर भूमि में विकसित किया जाना है औद्योगिक गलियारा
- 1734.897 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर यूपीडा को प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में औद्योगिक गलियारा विकसित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने जिले की बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर तहसील में जमीन चिह्नित कर यूपीडा को प्रस्ताव भेज दिया है। अब यूपीडा टीम चिह्नित जमीन का भौतिक निरीक्षण कर मानकों को परखेगी। औद्योगिक गलियारा विकसित होने से बिजनौर का चहुंमुखी विकास होगा।
जिले में एक्सप्रेसवे, लिंक एक्सप्रेसवे के पास 1000 हेक्टेयर में औद्योगिक गलियारा (एकीकृत विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर- आईएमएलसी) विकसित होना है। इसके लिए प्रशासन ने जमीन चिह्नित करने के लिए सभी तहसीलों को जिम्मेदारी सौंपी थी। औद्योगिक गलियारे के लिए सर्वे पूरा होने के बाद बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर में 1734.897 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इसमें 1617.530 हेक्टेयर भूमि कृषकों की स्वामित्व एवं 117.367 हेक्टेयर भूमि ग्राम समाज, सरकारी है। अब यूपीडा की टीम चिह्नित जमीन का निरीक्षण कर औद्योगिक गलियारे के लिए उपयुक्त जमीन पर मुहर लगाएगी। इसके बाद यहां औद्योगिक गलियारा विकसित करने का काम शुरू होगा।
- तहसीलों के इन गांवों में चिह्नित की गई भूमि
बिजनौर तहसील के गांव यूसुफाबाद, पपवार खुर्द, खाना पट्टी, गजरौला अचपल, स्वाहेड़ी बुजुर्ग, उलकपुर, मुंढाला में 711.408 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई। इसके अलावा नजीबाबाद तहसील के गांव फजलपुर पर्वत, जहानपुर वीरपुर, फैजाबाद, शेरपुर जमाल, तरीकमपुर, सराय बाहुद्दीन, हुसैनपुर सुल्तान में 713.797 हेक्टेयर भूमि और धामपुर तहसील के गांव हकीमपुर करन में 309.692 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
- बिजनौर कल आ सकती है यूपीडा टीम
मिली जानकारी के अनुसार, मार्च में प्रशासन की ओर से यूपीडा को औद्योगिक गलियारे का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। चिह्नित जमीन का निरीक्षण करने यूपीडा का टीम बुधवार को बिजनौर आ सकती है। टीम औद्योगिक गलियारे के लिए उपयुक्त भूमि पर मुहर लगाएगी।
- औद्योगिक गलियारा बनने से बिजनौर को मिलेगा ये फायदा
-जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
-क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी
-व्यापार और निवेश बढ़ावा मिलेगा
-सड़क, परिवहन, लॉजिस्टिक्स और गोदाम जैसी आधारभूत सुविधाओं का विकास होगा
-उद्योगों के आने से सरकार को कर के रूप में अधिक राजस्व मिलेगा
-रोजगार और सुविधाएं बढ़ने से जीवन स्तर होगा बेहतर
-- जिले में दो बड़े और चार छोटे औद्योगिक आस्थान
बिजनौर में दो बड़े और चार छोटे औद्योगिक आस्थान है। बिजनौर और नगीना में बड़े औद्योगिक आस्थान हैं। जबकि, नजीबाबाद, नहटौर, जलीलपुर, नूरपुर में छोटे औद्योगिक आस्थान स्थापित हैं। अब एक औद्योगिक गलियारा विकसित करने की कवायद चल रही है।
वर्जन::
- हमने अपनी तरफ से जमीन चिह्नित कर यूपीडा को प्रस्ताव भेज दिया है। अब यूपीडा को तय करना है कि औद्योगिक गलियारा के लिए कौनसी जमीन उपयुक्त है। - अंशिका दीक्षित, एडीएम प्रशासन, बिजनौर
- स्थानीय स्तर से औद्योगिक गलियारा बनने के लिए चिह्नित जमीन का प्रस्ताव मिला है। बुधवार को उक्त चिह्नित जमीन का जायजा लेने बिजनौर आएंगे। - नरेंद्र कुमार, भूमि अर्जन अधिकारी, यूपीडा, लखनऊ