{"_id":"5e8615f48ebc3e767940d9e3","slug":"lamps-lit-outside-houses-on-shriram-navami-bijnor-news-mrt476252272","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम नवमी पर मंदिर में प्रभु श्रीराम का प्रकट उत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम नवमी पर मंदिर में प्रभु श्रीराम का प्रकट उत्सव मनाया
विज्ञापन
बिजनौर में राम नवमी पर अपने घर के बाहर चिराग जलाते मोहल्लेवासी।
- फोटो : BIJNOR
प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव सादगी से मनाया
बिजनौर/चांदपुर। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर श्रीराम भक्तों ने घरों पर ही राम नवमी मनाई। घरों के आगे दीपक जलाकर जय श्रीराम का जयकारा लगाया गया।
लॉकडाउन की वजह से रामनवमी पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किए गए। श्रीराम भक्तों ने दोपहर 12 बजे घरों में विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम का 108 बार उच्चारण किया। शाम को घरों के द्वार पर दो दो दीपक जलाए। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण जल्दी शुरू होने पर सभी ने खुशी जताई।
चांदपुर के मोहल्ला साहूवान स्थित गुरु नेतराम जी के मंदिर में प्रकट उत्सव सनातन रीति के अनुसार मनाया गया। लॉकडाउन के कारण श्रद्धालुओं को नहीं बुलाया गया। श्रीराम के बाल विग्रह का दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से वैदिक मंत्रों के द्वारा स्नान कराया। श्रृंगार किया गया तथा फल व मेवा का भोग अर्पण किया। प्रभु की आरती की गई। भागवत कथा प्रवक्ता मिथिलेश मुद्गल ने बधाई गीत गाए। देश में सुख शांति समृद्धि यश की वृद्धि के साथ वर्तमान समय में महामारी कोराना वायरस से देश को मुक्ति दिलाने की कामना की गई।