फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lakshmi Pujan will get special pooja plate on Deepawali

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन को मिलेगी विशेष थाली

Wed, 04 Nov 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi Pujan will get special pooja plate on Deepawali
बिजनौर में दीपक बनाती स्वयं सहायता समूह की महिला। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिलेवासियों को इस बार दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजन के लिए स्वदेशी विशेष पूजा थाली मिलेगी। प्रशासन ने स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा तैयार इस पूजा थाली समेत दीपावली के अन्य सामान को उपलब्ध कराने के लिए 10 नवंबर से पांच दिवसीय दीपावली हाट मेले का आयोजन किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि शासन का स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर है। इसी क्रम में मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजन के लिए विशेष पूजा थाली, मिट्टी के दीपक, मोमबत्ती, अगरबत्ती सज्जा सामग्री आदि तैयार करने का अभियान चलाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूजा सामग्री की शुद्धता समेत, हैंडीक्राफ्ट का सामान, आर्टिफिशियिल झालर, पूजा कलावा तथा साजसज्जा का सामान चाइना के सामान को बाजार से बाहर करने मे सक्षम है। समूहों ने नवरात्र मे भी स्वनिर्मित पूजा सामान वितरित किया था। इन समूह को सारे खर्च निकाल कर लगभग साढ़े तीन लाख की शुद्ध आय हुई। 200 समूह की महिलाएं दीपावली सामान को तैयार करने में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समूहों ने राष्ट्रीय मेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कश्मीर, दिल्ली आदि राज्यों में लोग समूह के उत्पादों को पसंद कर रहे हैं। बताया कि आम लोगों तक दीपावली पर्व सामान की उपलब्धता की जानकारी पहुंचाने के लिए 10 से 14 नवंबर तक विकास भवन के बाहर प्रवेश द्वार के पास दीपावली हाट बाजार लगेगा। समूहों के अलग अलग स्टाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed