{"_id":"67703bb927eb23b55c0d851f","slug":"kumbh-special-trains-will-pass-through-najibabad-in-january-february-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-139417-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद से जनवरी-फरवरी में गुजरेंगी कुंभ स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद से जनवरी-फरवरी में गुजरेंगी कुंभ स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान रेलवे की ओर से कई ट्रेनें संचालित की जाएंगी। कुछ ट्रेनें नजीबाबाद से भी होकर गुजरेंगी। जनवरी और फरवरी माह में अलग-अलग तिथियों में कुंभ स्पेशल ट्रेन निकलेंगी।
रेलवे महाकुंभ के लिए संचालित कुंभ स्पेशल ट्रेनों को नजीबाबाद रेलवे जंक्शन पर स्टॉपेज दिया है। भटिंडा से ऊंचाहार रेलवे जंक्शन रायबरेली के लिए दोनों दिशा से कुंभ स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। भटिंडा से चलकर डाउन दिशा की ट्रेन 11 और 27 जनवरी, 01, 10 और 24 फरवरी को नजीबाबाद स्टेशन प्रात: 4:18 बजे पहुंचेगी। ऊंचाहार जंक्शन से चलकर अप दिशा की ट्रेन रात्रि 10:30 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। दोनों दिशा की कुंभ स्पेशल ट्रेनों को दो-दो मिनट का स्टॉपेज दिया गया है।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद आदित्य गुप्ता ने कुंभ स्पेशल ट्रेनों की जानकारी संबंधित स्टेशनों को जारी की है। अंब अंदौरा से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के बीच संचालित कुंभ स्पेशल 11, 27 जनवरी, एक, 10 और 14 फरवरी को नजीबाबाद स्टेशन प्रात: 5:05 बजे और विपरित दिशा की ट्रेन 14, 29 जनवरी, तीन, 12 और 26 फरवरी को रात्रि 1:33 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन को भी दो मिनट का स्टॉपेज दिया गया है।
विज्ञापन
देहरादून से जंघई के बीच संचालित कुंभ स्पेशल ट्रेन 11, 27 जनवरी, एक, 10, 24 फरवरी को नजीबाबाद स्टेशन पर प्रात: 11:10 बजे पहुंचेगी। जंघई से देहरादून के लिए चलने वाली अप दिशा की ट्रेन 14, 29 जनवरी, तीन, 12, 26 फरवरी को सवेरे 7:55 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। दोनों दिशा की इस ट्रेन को पांच मिनट का स्टॉपेज दिया गया है।