फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kumar Avneesh rocked meditation yoga

धामपुर के कुमार अवनीश ने ध्यान योग के क्षेत्र में देश में धमाल मचाई

Mon, 30 Aug 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Kumar Avneesh rocked meditation yoga
कुमार अवनीश ने ध्यान योग में धमाल मचाया
विज्ञापन

धामपुर। सूनयती इंटरनेशनल फाउंडेशन के निदेशक धामपुर निवासी कुमार अवनीश ने ध्यान योग के क्षेत्र में देश में धमाल मचा रखा है। कुमार अवनीश देश के कई राज्यों में ध्यान योग के क्षेत्र में पताका फहरा चुके है। उन्होंने अभी हाल में मथुरा में संपन्न हुए अखिल स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। जहां पर उन्हें नेशनल इंसपिरेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
कुमार अवनीश ने वार्ता के दौरान बताया कि ध्यान योग शरीर और मन को एकाग्र करने का मार्ग प्रशस्त करता है। मन और शरीर को श्वांस के माध्यम से जोड़ लिया जाए तो हम अपनी प्रतिभा का सकारात्मक प्रदर्शन कर पाने में सफल हो सकते हैं। सुनयती का मतलब श्वांस को केंद्रित कर मन और शरीर को जोड़ना है। यह एक प्राचीन भारतीय ध्यान योग की पद्धति है। करोड़ों लोग इस विधा का लाभ ले रहे हैं। बिजनौर में इस विधा को प्रचलित करने के लिए स्कूल कालेजों में आयोजन कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मथुरा में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, बिहार, केरला, पश्चिमी बंगाल सहित कई राज्यों के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसबीडी प्राचार्य डा. पूनम चौहान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. रेनू चौहान, छात्रा यशिका विश्नोई रहीं। बताया गया कि मथुरा में यह कार्यक्रम वसुधैव कुटुंबकम लाइफ लाइन सोसायटी व सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट की ओर से हुआ था। इस कार्यक्रम के आयोजक प्रियादत्त आनंद, रेनू वधुवा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed