फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Krdusn staged slaughter

खरदूषण वध का मंचन किया

Fri, 07 Oct 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Krdusn staged slaughter
बिजनौर के रामलीला मैदान में खरदूषण वध का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिजनौर में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन में सुपूर्णखा संवाद और खर दूषण वध का मंचन किया गया।  गांव गजरौला अचपल में आयोजित रामलीला में भगवान राम पिता दशरथ से आशीर्वाद लेकर वन को प्रस्थान करते हैं। 
 भगवान राम को छोड़ने के लिए सभी अयोध्यावासी सरयू नदी के किनारे आते हैं। बिजनौर के रामलीला मैदान में आयोजित मंचन में वन में भगवान राम के सुंदर रूप को देखकर रावण की बहन सुपूर्णखा सुंदर स्त्री का रूप धरकर उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखती है। भगवान राम के मना करने पर वह लक्ष्मण के पास जाती है, लेकिन वे भी सूपर्णखा से विवाह करने से मना कर देते हैं। 
विज्ञापन

उधर, बरूकी में ग्राम शादीपुर में मंचित हो रही रामलीला में बुधवार रात राम वनवास का मंचन हुआ। स्थानीय कलाकारों द्वारा गायी गई रागनियों ने दर्शकों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महेशचंद गुप्ता, सौपाल सिंह, धर्मेन्द्र कश्यप, सोहित भुईयार, विकास शर्मा, जितेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगीना में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा को शांतिपूर्वक निकलवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है।
 शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन थानाध्यक्षों, 15 सब इंस्पेक्टरों, 40 पुलिस कर्मचारी, 50 महिला कर्मचारी, एक प्लाटून पीएसी, फायर सर्विस, अभिसूचना इकाई समेत जिले के बड़े अधिकारी एसडीएम और सीओ के साथ मौजूद रहेंगे। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग गांधी मूर्ति होती हुई मंडी मौलगंज स्थित लोकेश्वरनाथ मंदिर पर कुछ विश्राम के बाद विश्राई सराय चौराहा होते हुए देर रात धामपुर रोड माता मंदिर पहुंचेगी। उधर, गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्र पर यज्ञ का आयोजन किया जाता है। शक्तिपीठ पर बृहस्पतिवार को भी यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान संजीव कुमार और उनकी पत्नी दीपा, प्रमोद कुमार उनकी पत्नी सीमा रहे। यज्ञ को आदित्य परिहान व नर्मदा ने विधि विधान से संपन्न कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed