फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kotdwara champion beat Mandawali

कोटद्वार को हरा मंडावली चैंपियन

Sun, 30 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 30 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kotdwara champion beat Mandawali
मंडावली स्थित सेंट मेरीज स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन टीम। - फोटो : अमर उजाला
मंडावली/नजीबाबाद।फादर पीटर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट जोसफ स्कूल कोटद्वार को हराकर सेंट मैरीज इंटर कॉलेज मंडावली चैंपियन बना। मंडावली के कप्तान सुमित को मैन ऑफ द मैच और कोटद्वार के ऑलराउंडर साहिल भंडारी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन

सेंट मैरीज इंटर कॉलेज मंडावली की ओर से आयोजित फादर पीटर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सेंट मैरीज मंडावली एवं सेंट जोसफ स्कूल कोटद्वार के बीच खेला गया। मंडावली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। कप्तान सुमित ने 39 और आर्यन ने 20 रन का योगदान दिया। कोटद्वार टीम के गेंदबाज प्रयाग ने तीन व मुदित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोटद्वार की टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई। मंडावली के सुमित व यक्षित ने तीन-तीन विकेट लिए। अंपायर फादर पालेचन व फादर जोजी की देखरेख में खेले गए फाइनल मुकाबले के बाद मंडावली के संदीप को मैन ऑफ द मैच व कोटद्वार के साहिल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि मंडावली थाने के एसआई शिवशंकर व एजुकेशन सोसाइटी कोटद्वार के सचिव फादर जॉन चकनट ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। 
विज्ञापन

सेंट मैरीज मंडावली के प्रबंधक फादर सबास्टिन, प्रधानाचार्या सिस्टर बैंसी ने अतिथियों एवं टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली टीमों का आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मंडावली के सुमित, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मंडावली के ही यक्षित एवं सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक भी मंडावली के अंकित रहे। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में नजीबाबाद को हराकर मंडावली एवं श्रीनगर को हराकर कोटद्वार की टीम फाइनल में पहुंची थी। दर्शकों ने मैचों का भरपूर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed