फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kite flying a lot, spring kept at Holi sites

खूब उड़ी पतंग, होली स्थलों पर रखा गया वसंत

Sun, 06 Feb 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kite flying a lot, spring kept at Holi sites
हल्दौर में मोहल्ला भूड़ होली चौक पर वसंत रखते श्रृदालु। - फोटो : BIJNOR
खूब उड़ी पतंग, होली स्थलों पर रखा गया वसंत
विज्ञापन

बिजनौर। शनिवार को जिले भर में वसंत पंचमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान मां सरस्वती की वंदना कर पुष्प अर्पित किए गए। होली स्थलों पर वसंत रखा गया। वहीं शनिवार को खिली धूप और तेज हवा के बीच आसमान में पतंगों के खूब पेंच लड़े। दिनभर पूरा आसमान रंग बिरंगी पतंगों से पटा रहा। इसके साथ ही इस मौके पर लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। वसंत पंचमी के मौके पर जिलेभर में 500 से ज्यादा जगहों पर शहनाई बजी।
शनिवार को जिलेभर में होलिका स्थल पर वसंत रखा गया। खिली धूप-शनिवार को जिलेभर में वसंत का त्योहारा मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों में वसंत पंचमी के मौके पर कार्यक्रम हुए। वहीं कई जगहों पर वैदिक मंत्रों से हवन किया गया। वहीं शादियों का शुभ मुहूर्त होने के कारण जिलेेभर में सैकड़ों जगहों पर शहनाई बजी। एक अनुमान के मुताबिक जिलेभर में वसंत पंचमी के दिन 500 से ज्यादा शादियां हुई। इस अवसर पर लोगों ने पीले वस्त्र पहने।
विज्ञापन

होली चौक पर रखा गया वसंत
हल्दौर में वसंत पंचमी के अवसर पर रंग महोत्सव कमेटी के तत्वाधान में मोहल्ला भूड़ स्थित होली चौक पर बड़े हर्षोल्लाष के साथ वसंत रखा गया। लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना तथा बसंत रखवाये जाने की प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, राजन चौहान, ललित चौहान, कावेन्द्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed