फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kisana Accident Insurance Scheme benefits 30 families of the deceased

दुर्घटना बीमा योजना का लाभ 30 मृतकों के परिजनों को मिला

Sat, 13 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kisana Accident Insurance Scheme benefits 30 families of the deceased
धामपुर। तहसील क्षेत्र में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत स्वीकृत 68 आवेदनों में से अभी तक 30 मृतकों के परिजनों को योजना का लाभ मिल सका है। अब तक डेढ़ करोड़ की धनराशि मृतकों के परिजनों को बतौर सहायता दी जा चुकी है।
विज्ञापन

तहसीदार आरसी चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 14 सितंबर 2020 से विभिन्न हादसों में मृत लोगों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना को लागू किया गया है। इस के अंतर्गत यदि कोई किसान सड़क हादसे अथवा बिजली के करंट की चपेट में आने से अपनी गवां देता है तो उसके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का लाभ दिया जाता है। इसके अंतर्गत पांच फरवरी तक धामपुर तहसील क्षेत्र में 93 आवेदन प्राप्त हुए थे, इनमें से 91 आवेदनों को जिला मुख्यालय पर भेजा गया, जिनमें 68 जिला स्तर पर स्वीकृत हो गए। शेष पांच आवेदनों पर विचार किया जा रहा है। आठ आवेदनों को विभिन्न कमियों के कारण तहसील को वापस किया गया है, दस आवेदन निरस्त हुए हैं और दो आवेदन जांच में लंबित है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वीकृत 68 आवेदकों को लाभ दिलाने के लिए 3 करोड़ 40 लाख रुपए की धनराशि मंजूर हो चुकी है और 30 मृतकों के परिजनों को डेढ करोड़ रुपये सहायता दिलाई जा चुकी है। जो 93 आवेदन प्राप्त हुए है, उनमें दो सर्पदंश, दो बिजली करंट, दो भवन गिरने के कारण, दो मिट्टी की ढांग में दबने और बाकी की सड़क हादसों में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ दिलाने के लिए तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में अपेक्षा से अधिक प्रचार प्रसार कर दिया गया है। योजना का लाभ पाने के लिए यदि किसी को दिक्कत आती है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed