फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kisan Pathshaala will be held in the district from June 1 to June 19, 2024

Bijnor News: जिले में एक जून से 19 जून 2024 तक होंगी किसान पाठशाला

Fri, 31 May 2024 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Kisan Pathshaala will be held in the district from June 1 to June 19, 2024
बिजनौर। कृषि विभाग की ओर से एक जून से 19 जून 2024 के मध्य 612 ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तरीय गोष्ठी/किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने बताया कि किसान पाठशालाओं का कार्यक्रम दो दिवसीय होगा तथा प्रतिदिन 2.30 से 5.30 बजे के मध्य पंचायत भवन एवं प्राथमिक विद्यालय में दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। द्वितीय सत्र में प्रगतिशील, पुरस्कृत किसान का अनुभव भी साझा किया जाएगा। दलहन विकास 09, तिलहन विकास 25, मिलेट्स पुनरुद्धार 25, त्वरित मक्का विकास योजना 72 एवं आरकेबीवाई योजनांतर्गत 481 जनपद बिजनौर में कुल 612 किसान पाठशालाओं का आयोजन कराया जाना है।
विषय वस्तु विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह ने बताया कि किसान पाठशाला में किसानों को धान की सीधी बुवाई, डीएसआर दलहन, तिलहन, मक्का उत्पादन तकनीकी, प्राकृतिक खेती के सिद्धांत, कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाएं, श्रीअन्न मिलेट्स के महत्व, उपयोगिता, उत्पादन तकनीकी, पराली प्रबंधन, एफपीओ आदि के रूप में जागरूक किया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा के विषय में बताया जाएगे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि न्याय पंचायत स्तरीय गोष्ठी, किसान पाठशाला में विभागीय योजनाओं के साथ-साथ कृषि में उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवीनतम तकनीकी जानकारी दी जाएगी। किसानों को गांव में तमाम जानकारियां प्राप्त होंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed