फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   King's fever havoc in Tajpur

राजा का ताजपुर में बुखार का कहर

Wed, 07 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 07 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राजा का ताजपुर में  गांव रवाना शिकापुर में अभी भी बुखार का कहर जारी है। गांव में अधिकांश लोग बुखार से पीड़ित है। गांव के जमील अहमद ने बताया कि उनके परिवार के 17 सदस्य बुखार की चपेट में है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बुखार के कहर को देखते हुए गांव रवाना शिकारपुर में कीटनाशक का छिड़काव कराया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नौ लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन आज स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कोई कैंप नहीं लगवाया। कोई भी चिकित्सक परीक्षण के लिए गांव नहीं पंहुचे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ही फराज बुखार के चलते मेरठ व शमी मुरादाबाद में भर्ती है। जफर अहमद, परवेज, साईन, रहनुम्मा, सोफिया, शकील, आमिर व कहकशा की हालत ज्यादा गंभीर बताई गई है। गांव के जमील अहमद के परिवार के 17 लोग भी बुखार की चपेट में हैं।

कार्रवाई होगी : सीएमओ
सीएमओ ने बताया कि गांव रवाना शिकापुर में कीटनाशक का  छिड़काव कराया गया है। जिले में कोई भी अभी डेंगू से पीड़ित नहीं  है। निजी चिकित्सक व प्राइवेट लैबों की मिलीभगत से मरीज को गलत रिपोर्ट दी जाती है। जिले की ऐसी लैबों को चिह्ति कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed