फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Killed the young man for not giving money for alcohol

शराब के लिए पैसे नहीं दिए को युवक को मार डाला

Fri, 25 Mar 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Killed the young man for not giving money for alcohol
शराब के लिए पैसे नहीं दिए को युवक को मार डाला
विज्ञापन

बढ़ापुर (बिजनौर)। बचपन से ही ननिहाल में रहने वाले एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या किए जाने की वजह रही शराब के लिए पैसा नहीं देना। दरअसल, दोनों हत्यारोपी शराब के लिए पैसा मांग रहे थे। युवक ने इनकार किया तो आरोपियों ने डंडों और ईंटों से वार कर मार डाला। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव टांडा साहूवाला गोसाईवाला निवासी तेल्हा सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा कि उसकी बेटी वलिया का पुत्र अमित कुमार बचपन से ही यहां अपनी ननिहाल में उनके साथ रहता था। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे अमित गांव के ही गोविंद सिंह के यहां लगन की दावत में गया था। आरोप लगाया कि गांव के ही ब्रह्मपाल पुत्र सुखराम और ऋषिपाल पुत्र जग्गू मिले, जिन्होंने अमित से शराब पीने के लिए पैसे देने की मांग की। शराब के लिए पैसे देने से इंकार करने पर दोनों लोगों ने अमित के साथ गाली गलौज करते हुए बुग्गी में लगे डंडे व ईंट से पीटकर अमित (26) की हत्या कर दी। घटना की जानकारी रात में दो बजे उनको एक पड़ोसी से मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि अमित का शव ब्रह्मपाल के घेर के बाहर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

आरोप लगाया गया कि ब्रह्मपाल व ऋषिपाल ने अमित को घेर में ही डंडे व ईंट से जमकर पीटा जिससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को घेर से खींचकर बाहर कूड़ी पर डाल दिया गया। परिजनों का कहना है कि मृतक के कपड़ों पर रेत लगा हुआ मिला और घेर से बाहर तक शव को खिंचे जाने के निशान भी दिखाई दे रहे थे। सूचना पर थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ नगीना सुमित शुक्ला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के नाना तेल्हा सिंह की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपी ब्रह्मपाल व ऋषिपाल को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed