फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   killed for dowry

दहेज की खातिर मार डाला

Thu, 02 Sep 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
killed for dowry
दहेज की खातिर मार डाला
विज्ञापन

राजा का ताजपुर (बिजनौर)। दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास-ससुर सहित पांच के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुरादाबाद जनपद के कस्बा कांठ निवासी आशुतोष सैनी के अनुसार उसकी बहन कुसुम की शादी पांच माह पूर्व राजा का ताजपुर निवासी सोनू के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के महीने बाद ही ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात कहकर कुसुम को ताने देने लगे और इसी बात को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। कुसुम ने रक्षाबंधन पर मायके वालों को आपबीती बताई तो उन्होंने उसे समझाकर ससुराल भेज दिया। आशुतोष के अनुसार बुधवार रात कुसुम के देवर मोनू सैनी ने उसे वीडियो कॉल करके धमकी दी कि या तो कुसुम को अपने साथ ले जाओ अन्यथा हम उसकी हत्या कर देंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुसुम की मां छोटी देवी कुसुम की ससुराल पहुंची तो वह अपने कमरे में मृत पड़ी मिली। सूचना पर मायके वाले वहां पहुंचे और कुसुम की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। आशुतोष की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति सोनू, देवर मोनू, सास आशा देवी, ससुर बृजेश और ननद नीलम के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ धामपुर अजय अग्रवाल ने मौके का मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed