फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kick punches in the party

दावत में चले लात घूंसे

Sun, 10 Nov 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kick punches in the party
दावत में चले लात घूंसे
विज्ञापन

हल्दौर। शादी समारोह में दावत के दौरान महिला के पास बैठे बच्चों को खाना खिलाने से मना करने पर विवाद हो गया। लड़की पक्ष के कुछ रिश्तेदारों और ग्रामीणों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट में तीन युवक घायल हो गए।

रविवार को गांव हरदासपुर गढ़ी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी में अपने गांव तथा पड़ोस के गांव शाहनगर के लोगों को आमंत्रित किया था। दावत के दौरान गांव की महिलाएं भोजन कर रही थीं। इस बीच गांव शाहनगर के कुछ लोग अपने बच्चों को साथ लेकर दावत खिलाने गांव हरदासपुर गढ़ी पहुंचे। बच्चे भोजन करने के लिए महिलाओं के पास बैठ गए। आरोप है कि लड़की पक्ष के कुछ रिश्तेदारों ने महिलाओं के पास बैठे बच्चों को खाना खिलाने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर गांव हरदासपुर गढ़ी निवासी नवेद, उसके भाई अमजद तथा जुनैद का लड़की पक्ष के कुछ रिश्तेदारों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले। मारपीट होते देख भगदड़ मच गई। किसी तरह बीच-बचाव कराया गया। इसमें तीनों युवक मामूली रूप से चोटिल हो गए। नवेद ने मामले की तहरीर थाने में दी है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed