फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kho river water entered Nandgaon, crops ruined

नंदगांव में घुसा खो नदी का पानी, फसलें बर्बाद

Thu, 21 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kho river water entered Nandgaon, crops ruined
धामपुर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते नंदगांव के ग्रामीण। - फोटो : DHAMPUR
नंदगांव में घुसा खो नदी का पानी, फसलें बर्बाद
विज्ञापन

धामपुर। नंदगांव के ग्रामीणों ने बुधवार को शिवसैनिकों के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र के ग्रामीण खो नदी में आई बाढ़ से बर्बाद हो गए हैं। विभाग की ओर से बाढ़ से बचाने को पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। जिससे उनकी फसलें बर्बाद हो गईं। गांव के अंदर तक नदी का पानी पहुंच गया है।
गांव के लोग शिव सेना के मंडल प्रमुख आरके आर्य, शीशराम सिंह, सुरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, विपिन कुमार, अरविंद, राजीव कुमार, महेंद्रपाल सिंह, रामवीर सिंह, ओमप्रकाश, नितिन कुमार, रामपाल सिंह, मोहित कुमार, हेमचंद, उमेश कुमार, ओमपाल, प्रमोद, कृपाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार सवेरे एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि खो नदी में आई बाढ़ से उनकी बर्बादी के लिए शासन और प्रशासन जिम्मेदार है। ग्रामीणों को बाढ़ से बचाने के इंतजाम नहीं किए गए। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों की बर्बाद हुई फसलों का बाजार भाव के हिसाब से मुआवजा, खो नदी के बंधों को पक्का बनाने, क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कहा कि प्रशासन की ओर से नुकसान की भरपाई के लिए जो धन का आवंटन किया जाता रहा है, वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान होता है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग की ओर से घटिया कार्य होने की स्थिति में उनसे धन की रिकवरी करने की भी मांग की। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने मामले की जांच करा समस्या का स्थायी निदान कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed