फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kho river changed course in Badhapur, fear of erosion increased

Bijnor News: बढ़ापुर - खो नदी ने बदला रुख, कटान की आशंका बढ़ी

Mon, 31 Jul 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 31 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kho river changed course in Badhapur, fear of erosion increased
- रोकथाम नहीं की गई तो नगीना-बढ़ापुर मार्ग को बन सकता है खतरा
विज्ञापन

फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर। क्षेत्र की खो नदी के स्थान बदलकर बहने लगी है। भूकटाव के चलते यदि समय रहते रोकथाम नहीं की गई तो नदी का पानी समीप के नगीना-बढ़ापुर मार्ग को बहा ले जाएगा। बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर पड़ने वाली खो नदी कई वर्षों के अंतराल पर अपना स्थान बदलकर बहने लगती है।

पिछले वर्षों में खो नदी ने रास्ता बदलकर दक्षिण दिशा की ओर बहना शुरू किया था तो उस समय चमरावाला गांव के कई मकान नदी की भेंट चढ़ गए थे। उस समय नदी कटाव वाले संभावित स्थानों पर पत्थरों के मजबूत स्टड लगाकर भूकटाव रोका गया था। नदी के रास्ता बदलकर बहने से ग्राम चमरावाला के कई किसानों की सैकड़ो बीघा कृषि भूमि भी नदी में समा गई थी।
विज्ञापन


पूर्व के वर्षों में ही एक बार खो नदी उत्तर दिशा की ओर रुख बदलकर बहने लगी तो नदी के तीव्र जल प्रवाह ने बढ़ापुर-नगीना मार्ग की सड़क पर बहना शुरू कर दिया था और मार्ग का एक बड़ा भाग खो नदी के पानी में बह गया था। मार्ग अवरुद्ध होने पर बमुश्किल आसपास के खेतों में वैकल्पिक मार्ग बनाकर मार्ग पर पैदल यात्रियों का आवागमन शुरू हो पाया था। ऐसा ही हाल अब बनता नजर आ रहा है खो नदी अपना रास्ता बदलकर उत्तर दक्षिण दिशा में अब बढ़ापुर-नगीना मार्ग से मात्र करीब 15-20 फीट की दूरी पर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जाता है कि नदी का जलस्तर बढ़ने पर नदी का रुख नगीना-बढ़ापुर मार्ग की ओर होने से यह सड़क नदी के तीव्र जल प्रवाह की चपेट में आकर बह सकती है। खो नदी का पानी पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली वर्षा पर निर्भर है। पर्वतीय क्षेत्रों में भीषण वर्षा होने पर यह खो नदी जल स्तर बढ़ने पर अपना आपा खो देती है। यदि प्रशासन व लोनिवि ने समय रहते भूकटाव वाले स्थान पर स्टड आदि लगाकर पानी की रोकथाम नहीं की तो खो नदी का पानी बढ़ापुर-नगीना मार्ग के इस हिस्से को अपने साथ बहा ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed