{"_id":"634c501baf3bbc6f140abe93","slug":"khedi-s-team-won-the-volleyball-tournament-bijnor-news-mrt609889025","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबॉल टूर्नामेंट चुखेड़ी की टीम ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबॉल टूर्नामेंट चुखेड़ी की टीम ने जीता
विज्ञापन
नहटौर। चौधरी वालीबाल क्लब मुस्सेपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल डे नाईट टूर्नामेंट में चुखेड़ी ने शामली को परास्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सागर मैन आफ दा मैच रहे।
टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल चुखेड़ी और नहटौर के बीच हुआ, जिसमें चुखेड़ी ने कांटे की टक्कर में जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरा सेमी फाइनल शामली और गाजियाबाद के मध्य खेला गया। जिसमें शामली ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में हुई कांटे की टक्कर में चुखेड़ी ने 2 सेट जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। शामली की ओर से सागर और चुखेड़ी की ओर से शाहरुख ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रैफरी की भूमिका सलीम कुरैशी एवं सलीम सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से निभाई। कमेंट्री इशरत अली बास्टा और बुरहान अंसारी नहटौर ने की।
ज्ञानदीप इंटर कालेज मुस्सेपुर में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर कमेटी की ओर से साकेंद्र चौधरी, राजीव एहलावत, जिला पंचायत सदस्य रिजवान अहमद, इरफान मंसूरी, यूसुफ खान, प्रधान अजहर अली आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में धनंजय चौधरी, लोकेन्द्र चौधरी, अंकुश चौधरी एव हिमांशु चौधरी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।