{"_id":"a122647b16012db899723c748c418365","slug":"khalil-sports-club-occupies-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलील स्पोर्ट्स क्लब ने कब्जाई ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलील स्पोर्ट्स क्लब ने कब्जाई ट्रॉफी
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। जिलास्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में खलील स्पोर्ट्स क्लब नगीना ने धामपुर स्पोर्ट्स क्लब को 1-0 गोल से हराकर खिताब पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि शेख शाहनवाज खलील ने विजेता टीम के कप्तान मो. जाहिद को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
हिंदू इंटर कॉलेज के समीप स्थित मैदान में आयोजित टूर्नामेंट में शुरूआत में नगीना ने एक गोल की बढ़त ले ली। निर्धारित समय में धामपुर मैच को बराबरी पर लाने के लिए कोई गोल नहीं कर सकी।
सुभाष कपूर मैच रेफरी रहे। इस दौरान शिक्षाविद डॉ. दाऊद मुल्तानी, आसिम मुल्तानी, अजीम अहमद, नफीस, नासिर मुल्तानी, राकेश, शेख नौशाद आदि रहे।
उधर, नगीना के एलआरएस अकादमी में अंग्रेजी में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
कक्षा एक के सन फ्लॉवर से राजश्री, अरहन, अक्शा, सनफ्लॉवर से आराध्या, परी, अनु, दो के रोज से शुभम, लक्ष्य, असद, लोटस से मानसी, रोजी, परविंदर, तीन के रोज से शौर्य, अंश, सूर्यदेव, सन फ्लॉवर से प्रगति, मुक्ता, अफजल, चार रोज से तानिया, फातिमा, वैभव, लोटस से हर्षित, मयंक, मुदित, पांच रोज से ऋतिका, मनु, माही क्रमश : प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन
प्रबंधक संजीव अग्रवाल व प्रधानाचार्या अंजू अग्रवाल ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिताओं की तिथि घोषित
बिजनौर। जिला खेल कार्यालय ने जूनियर बालक/बालिका वर्ग की जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथि निर्धारित की। जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव के मुताबिक बालक वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिता सात दिसंबर, बालिकाओं की एथलेटिक्स और खो खो प्रतियोगिता आठ दिसंबर होगी।
बालकों की बास्केटबाल प्रतियोगिता दस और 11 दिसंबर, कुश्ती 11 दिसंबर, बालिकाओं की हाकी प्रतियोगिता 13 दिसंबर, बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता 19 और 20, फुटबाल की 21 से 23 तक होगी।
वॉलीबाल प्रतियोगिता 22 से 23, क्रिकेट प्रतियोगिता 25 से 30, बैडमिंटन प्रतियोगिता 27 से 28 और बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता 29 और 30 दिसंबर को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 11 बजे से होंगी।