फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kavi Sammelan Mushaira organized by Bazm-e-Jigar

Bijnor News: ...करे जो इज्जत वो इंसान होता है

Sun, 12 Mar 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 12 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kavi Sammelan Mushaira organized by Bazm-e-Jigar
नजीबाबाद में बज्म-ए-जिगर के कार्यक्रम में बोलते पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड.।
- बज़्म-ए-जिगर की ओर से कवि सम्मेलन मुशायरे का आयोजन
विज्ञापन

फोटो - 12एनजेडबी05आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। बज़्म-ए-जिगर की ओर से नवाबपुरा में एक शाम भाई चारे के नाम, कवि सम्मेलन मुशायरे का आयोजन किया गया। रचनाकारों ने देशप्रेम, आपसी सौहार्द, भाईचारे पर कलाम पेश किए।
शादाब जफर के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पूर्व चेयरमैन मौअज़्जम खां एड. ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से देश की एकता, अखंडता और सौहार्द को मजबूती मिलती है। उन्होंने पारा पारा हुआ पैराहन ए जां.., डॉ. रईस भारती ने यौम-ए-भाईचारा मनाने आए हैं, एक हैं हम ये दिखाने आए हैं.., मौसूफ वासिफ ने तमाम उम्र की गैरत का सिलसिला न गया, वो चाहता था बहुत मुझ से कुछ कहा ना गया... कलाम पेश कर वाहवाही ली। जितेंद्र कक्कड़ ने आला भी तू, अव्वल भी तू, हर नूर में जज्बा तू ही तू..., डॉ. बेगराज यादव ने चाहत की प्यास रख, मंजिल की आस रख..., अकरम जलालाबादी ने जो इंसा अपनी मनमानी पे आया, यकीनन वो परेशानी में आया.., नीरज सिंहल ने ना कोई हिन्दू होता है ना कोई मुसलमान होता है, करे जो एक दूसरे की इज्जत वो इंसान होता है.. कलाम पेश किया।
विज्ञापन

शादाब जफर शादाब के संचालन और डॉ. रईस भारती की अध्यक्षता में आयोजित कवि सम्मेलन व मुशायरे में अजय जौहरी, साजिद खान, रिजवान अहमद, नौशाद अहमद ने कलाम पेश किए। इस मौके पर अनीस सलमानी, अल्ताफ रजा़, डॉ. वसीम बारी, कसीम अहमद एड., नफीस सैफी, नसीम उस्मानी, आकिफ खान, अनुज जौहरी, कामरान नजमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed