फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kashipur-Haridwar four lane will be ready by March

Bijnor News: मार्च तक तैयार हो जाएगा काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन

Tue, 28 Jan 2025 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 28 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Kashipur-Haridwar four lane will be ready by March
नजीबाबाद- चिड़ियापुर क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य।(स्रोत-संवाद)
बिजनौर/नजीबाबाद। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। 86 प्रतिशत फोरलेन का निर्माण हो चुका है। निर्माण कंपनी को 21 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। उधर, नजीबाबाद बाईपास का कार्य भी मार्च तक पूरा कर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 2200 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन के निर्माण कार्य ने नजीबाबाद क्षेत्र में तेजी पकड़ी है। चिड़ियापुर क्षेत्र में फोरलेन का निर्माण कार्य जोरों पर है। एनएचएआई ने निर्माण कंपनी को 21 मार्च तक फोरलेन निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। फोरलेन निर्माण कार्य पूरा होने से राहगीरों की आवागमन संबंधी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

एनएचएआई के वरिष्ठ अभियंता विनोद उनियाल ने बताया कि काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन पर वन्य जीव गलियारों के निर्माण ने तेजी पकड़ ली है। वन्य जीव गलियारों का करीब 46 फीसदी निर्माण हो चुका है। 21 मार्च तक वन्य जीव गलियारों का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, वन इलाके में हाथी और अन्य जीवों की आवाजाही के लिए फोरलेन हाईवे पर सात अंडरपास बनाए जाने हैं, जिनमें चार एलिफेंट अंडरपास हैं।
शुरुआती प्रोजेक्ट में वन्य जीवों के लिए अंडरपास का प्रावधान नहीं था। बाद में हाथियों और अन्य छोटे जीवों के लिए अंडर पास बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed