फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kartik Purnima Ganga Fair started with Dugdhabhishek.

Bijnor News: दुग्धाभिषेक के साथ कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का शुभारंभ

Wed, 13 Nov 2024 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima Ganga Fair started with Dugdhabhishek.
-सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा विदुर कुटी गंगा मेला, सुरक्षा व्यवस्था पुलिस तैनात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जिला पंचायत की ओर से ऐतिहासिक विदुरकुटी गंगा स्नान मेले का विधिवत रूप से हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिम उप्र अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक धामपुर अशोक राणा, भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी ने गंगा में दुग्धाभिषेक कर शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना कर सकुशल संपन्न की कामना की।
मुख्य अतिथि ने मेले का जायजा लिया। मेले की भव्यता पर जिला पंचायत की सराहना की। स्नान मेला रात को रंग बिरंगी रोशनी से मन मोह रहा है। मेला 14 नवंबर की शाम को दीपदान होगा। 15 नवंबर को सुबह मुख्य स्नान होगा। गंगा किनारे खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हुक्कों की गुड़गुड़ाहट के साथ जम रही महफिल

गंगा मेले में किशोर से लेकर युवा और बुजुर्ग तक पहुंच रहे हैं। दिनभर बुजुर्गों की महफिल सज जाती है। साथ ही हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच चर्चा चलती हैं। डीजे बजाकर श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने से बढ़ गई थी जिला पंचायत की समस्या
पीछे बांध से गंगा में पानी छोड़ा जाने से मेले में जलभराव हो गया था। काफी पानी आने से गंगा स्नान की बैरीकेडिंग की गई। वीआईपी तंंबुओं में पानी भरने से उन्हें दोबारा लगाया गया। एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर पानी नहीं छोड़ने को कहा। बीती रात में गंगा घाट पर गहरे पानी की नाम पर बल्ली लगाई। लाइट व महिलाओं के स्नान के लिए व्यवस्था की गई। गंगा स्नान मेले की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाएं जा रहे हैं। डीएम अंकित अग्रवाल, एसपी अभिषेक कुमार ने विदुरकुटी गंगा स्नान मेले की तैयारी का निरीक्षण किया।

मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा
विदुरकुटी गंगा स्नान मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिला पंचायत की ओर से मेले में 400 हैंडपंप, सात पंपिंग सेट, 100 शौचालय तथा गंगा घाट पर महिलाओं के लिए स्नान घर बनाएं जाएंगे। पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

गंगा की रेती में खूब हो रही मस्ती



सुबह से लेकर शाम तक मेले में युवा और बच्चे मस्ती कर रहे हैं। यहां गंगा की रेती के बीच बच्चे और युवा खेलों के माध्यम से अपना दिन गुजार रहे हैं। सुबह और शाम के समय कबड्डी समेत अन्य खेलों का आनंद ले रहे हैं।


रंग बिरंगी लाइटाें से जगमग हुआ गंगा का किनारा
तंबुओं का शहर बसने लगा है। दुकानें भी सज गई। मेले की बढ़ती रौनक लोगों में उत्साह का संचार कर रही है। शाम होते ही गंगा का किनारा रंग बिरंगी लाइटों से रोशन हो रहा है। टेंट उसके बाहर लाइट जलते ही अलग माहौल नजर आ रहा है।


सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद पुलिस
विदुर कुटी गंगा स्नान मेला सुरक्षा के लिए कई जोन व सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा में छह थाना प्रभारी, 24 दरोगा, चार महिला दारोगा, 40 हेड कांस्टेवल, 100 कांस्टेबल, 50 महिला हेड कांस्टेबल, एक गार्द, दो टियर गैस, दो कंपनी प्लाटून पीएसी व गोताखोर रहेंगे। एसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेई ने बताया कि इसके अलावा अतिरिक्त फोर्स रिजर्व में उपस्थित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed