फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Karthik Ganga Snan Mela started with Ganga Aarti

गंगा आरती के साथ शुरू हुआ कार्तिक गंगा स्नान मेला

Sun, 10 Nov 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Karthik Ganga Snan Mela started with Ganga Aarti
नजीबाबाद के नांगलसोती में श्रद्धालुओं के साथ गंगा में दूध प्रवाहित करती ग्राम प्रधान मीनाक्षी ग - फोटो : NAZIBABAD
गंगा आरती के साथ शुरू हुआ कार्तिक गंगा स्नान मेला
विज्ञापन

नांगलसोती। गंगा आरती के साथ गंगा की निर्मल धारा में दूध प्रवाहित के मंत्रोच्चारण के साथ नांगलसोती के गंगा स्नान मेले का शुभारंभ किया गया।
रविवार को नांगलसोती में गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित चार दिवसीय गंगा स्नान मेले का ग्राम प्रधान मीनाक्षी गोयल व उनके पति राजीव गोयल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पंडित अरविंद शुक्ला द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच गंगा की निर्मल धारा में दूध आदि प्रवाहित कर श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती उतारी। ग्राम प्रधान मीनाक्षी गोयल ने कहा कि कार्तिक स्नान मेला हमारी संस्कृति की पहचान है। गंगा स्नान मेला आपसी भाईचारा और सद्भाव का प्रतीक है। समाजसेवी राजीव ने गंगा में कूड़ा करकट न डालने और उसकी पवित्रता बनाए रखने की श्रद्धालुओं को सलाह दी। गंगा स्नान मेले में ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, किसान यूनियन, पुलिस, फायर ब्रिगेड आदि शिविर लगाए। इस मौके पर अंकुर सैनी, मुकेश शर्मा, विनय कुमार, सुशील फौजी, अतुल कुमार, पीतम सैनी, गोपाल शर्मा, राकेश गोयल, सतीश कुमार, मधु शर्मा, मनोज कुमार अहलावत, विजय सिंह, रामपाल सिंह, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed