फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Karnataka defeated Delhi in throw ball competition

Bijnor News: थ्रो बॉल प्रतियोगिता में कर्नाटक ने दिल्ली को दी शिकस्त

Sun, 22 Oct 2023 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Karnataka defeated Delhi in throw ball competition
- विवेक कॉलेज में 43वीं राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

- डीएम अंकित अग्रवाल ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
- महिला और पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विवेक कॉलेज में 43वीं राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। पहले दिन पुरुष वर्ग में दिल्ली और कर्नाटक के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कर्नाटक ने दिल्ली को 2-0 से हराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम अंकित अग्रवाल ने किया। डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा कि एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीतकर खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। नेशनल थ्रो बॉल के सचिव टी रमन्ना ने कहा कि फेडरेशन का उद्देश्य गांवों में छिपी प्रतिभा को खोजना है। महाविद्यालय चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि बिजनौर में राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता पहली बार आयोजित हुई है। इनमें से चयनित खिलाड़ी दुबई में होने वाली एशियन टीम का हिस्सा बनेंगे। प्रतियोगिता में सभी राज्याें की 31 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, नौ देवी, शिव तांण्डव, गरबा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शाना पटेल, वंशिका, श्रीवांगी, प्रिया हिमानी, निधि स्नेहा, कार्तिक आदि विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। महिला वर्ग में आंध्रप्रदेश और दिल्ली के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आंध्रप्रदेश ने दिल्ली को 2-0 से हराया। महिला वर्ग में जम्मू कश्मीर को आंध्रप्रदेश ने 2-1 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डाॅ. निधि शुक्ला, काजल चंद्र, अनंता, इवा ने किया। इस मौके पर एशियन थ्रो बॉल फेडरेशन के सचिव टी रमन्ना, उत्तर प्रदेश थ्रो बॉल फेडरेशन के सचिव पप्पल गोस्वामी, उपाध्यक्ष सीमा गोयल, सचिव दीपक मित्तल, सूर्यमणि रघुवंशी, क्रीड़ाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार, डॉ. हितेश शर्मा, डॉ. राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed