{"_id":"621a77c5433a6865ba63ff65","slug":"kanwariya-dies-due-to-car-collision-jammed-bijnor-news-mrt5784968142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, जाम लगाया
विज्ञापन
नूरपुर में सड़क दुर्घटना में कांवड़िया की मौत के विरोध में हंगामा करते कांवड़िये।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, जाम लगाया
नूरपुर (बिजनौर)। नहटौर रोड पर गांव मंडोरा के पास कार की चपेट में आकर संभल निवासी कांवड़िये भोले यादव (16) की मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने किसी ने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
हादसा शनिवार शाम करीब सात बजे हुआ। मरने वाला कांवड़िया जिला संभल के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव बमनपुरी का रहने वाला था। गांव के अन्य कांवड़ियों के साथ वह हरिद्वार कांवड़ लेकर आ रहा था। घायल भोले यादव को लेकर पुलिस सीएचसी पर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। साथी की मौत पर कांवड़िये भड़क गए और करीब साढ़े सात बजे उन्होंने
नूरपुर-नहटौर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एएसपी देहात, एसडीएम चांदपुर, सीओ चांदपुर, प्रभारी निरीक्षक नूरपुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि जाम लगाने वाले कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया है। जिस कार से दुर्घटना हुई, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कांवड़ लाने का सपना रह गया अधूरा
बिजनौर। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर लाने और जलाभिषेक करने का सपना अधूरा ही रह गया। हादसे में किशोर कांवड़िये की जान चली गई। दरअसल वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से पानी पीने के लिए उतरा था और कार ने टक्कर मार दी। साथी कांवड़ियों के अनुसार पहली बार कांवड़ लाने के लिए उसमें काफी उत्साह था।
जिला अस्पताल में मौजूद कांवड़िये भोले यादव के रिश्ते के चाचा सूरज यादव ने बताया कि उनके गांव के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली से शिवभक्त कांवड़ ला रहे थे। ट्रॉली में खाना खाने के बाद पानी पीने के लिए भोले यादव नीचे उतरा। तभी कार ने टक्कर मार दी। चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। बताया कि उसे गंगाजल लाकर जलाभिषेक करने का काफी उत्साह था। उधर कांवड़िये की मौत से साथी शिवभक्त गमजदा हो गए। वहीं परिवार वालों को खबर दे दी गई। गांव से परिवार वाले बिजनौर के लिए निकल चुके थे।
परिवारवालों को बताने की नहीं हुई हिम्मत
परिवार वाले लगातार फोन करके भोले का हाल जानने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में साथी कांवड़िये भी कुछ बता नहीं पाए। सिर्फ यही बताया कि हादसा हो गया है। अस्पताल में भर्ती है। किसी भी कांवड़िये की हिम्मत नहीं हुई। यह बताते कि कांवड़िये सूरज यादव की आंखें नम हो गईं। कांवड़ियों का जत्था गम में डूब गया।
पुलिस से भिड़ गए गुस्साए कांवड़िये
सड़क हादसे में किशोर कांवड़िये की मौत से गुस्साए अन्य कांवड़ियों ने जाम लगाकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस से भी कांवड़िये भिड़ गए और पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई। कांवड़ियों का आरोप है कि नहटौर रोड से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर गुजरते हैं, बावजूद इसके पुलिस ने इस रोड पर ट्रैफिक नहीं रोका। उधर, हादसे के बाद कार चालक के कार सहित भागने को लेकर भी कांवड़िये गुस्से में थे। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण रामअर्ज व सीओ शुभसुचित ने मृतक कांवड़िये के साथियों को उचित कार्रवाई करने व शासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खोलने को कहा जिसके बाद करीब साढ़े आठ बजे जाम खोल दिया गया।