फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanwariya died in a road accident

Bijnor News: सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत

Wed, 23 Jul 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 23 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya died in a road accident
अफजलगढ़ (बिजनौर) । राष्ट्रीय राजमार्ग 734 भूतपुरी पुल के पास कावंड़ियों की बाइक आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। हादसे में राज (19) पुत्र गजेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी कावंड़िया मामूली रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर सीओ व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे ओर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर थाने के गांव गुलजारपुर निवासी राज और अमरपाल मंगलवार की तीन बजे हरिद्वार से जल लेकर चले थे। भूतपुरी पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही कावंड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों शिवभक्त घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने राज को मृत घोषित कर दिया। सीओ राजेश सोलंकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed