फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanwar Yatra: Traffic diversion plan will be implemented from tomorrow night

कांवड़ यात्रा : कल रात से लागू हो जाएगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

Sat, 05 Jul 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 05 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Traffic diversion plan will be implemented from tomorrow night
बिजनौर। सावन माह की शिवरात्रि और प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक के लिए सड़कों पर उमड़ने वाली शिव भक्तों की भीड़ को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया गया है। जिसे कल यानि 6 जुलाई की रात से लागू कर दिया जाएगा। यातायात को डायवर्ट किया जाने के संबंध में बिजनौर पुलिस अधीक्षक ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, हरिद्वार, पौड़ी और उधम सिंह नगर को भी पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन



इस रास्ते से जाएंगे मेरठ और मुजफ्फरनगर के वाहन

-मेरठ और मुजफ्फरनगर से कांवड़ यात्रियों के वाहन बिजनौर में मंडावर चौराहा से नांगल, मंडावली भागूवाला होते हुए हरिद्वार जाएंगे और इसी रास्ते से वापस आएंगे। इनके अलावा हल्के वाहनों का भी यही रूट रहेगा।
विज्ञापन



- मेरठ और मुजफ्फरनगर के दिशा से आने वाले भारी वाहन बिजनौर से किरतपुर, नजीबाबाद में देव पेट्रोल पंप तिराहा से समीपुर नहर होते हुए हरिद्वार जाएंगे। अगर कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो इन वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। हालांकि रात में 12:00 बजे से 4:00 बजे तक इन्हें आवागमन का रास्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरठ से पौड़ी जाने का रहेगा यह रास्ता

-मेरठ और मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड के पौड़ी जाने वाले हल्के और भारी वाहनों को बिजनौर से किरतपुर फिर देव पेट्रोल पंप तिराहे से बसीरपुर नहर होते हुए समीपुर नहर निकाला जाएगा। जहां से कोटद्वार आएंगे और जाएंगे। हालांकि भारी वाहनों का समय रात में 12:00 से सुबह 4:00 बजे तक ही रहेगा।


इस रास्ते से निकलेंगे मुरादाबाद और काशीपुर जाने वाले वाहन

मेरठ और मुजफ्फरनगर से मुरादाबाद काशीपुर जसपुर जाने वाले वाहनों को बिजनौर से हल्दौर फिर नहटौर भेजा जाएगा। जहां से धामपुर और अफजलगढ़ होते हुए काशीपुर की तरफ जाएंगे। हालांकि इस रास्ते पर भी भारी वाहनों का समय रात में 12:00 से सुबह 4:00 बजे तक ही रहेगा।


इस रास्ते से जाएंगे अमरोहा

-मेरठ और मुजफ्फरनगर से अमरोहा जाने वाले हल्के वाहनों को बिजनौर से अम्हेड़ा भेजा जाएगा जो कि अम्हेड़ा से चांदपुर होते हुए अमरोहा जाएंगे और आएंगे जबकि भारी वाहन भी इसी रास्ते से जाएंगे और आएंगे। जिनका समय रात में 12:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक रहेगा।



इन रास्तों से चलेंगी रोडवेज बस

- बिजनौर से मुरादाबाद आने और जाने वाली रोडवेज बस हल्दौर से नहटौर होते हुए धामपुर अफजलगढ़ के रास्ते मुरादाबाद जाएंगी।

- बिजनौर से शिव भक्तों को हरिद्वार ले जाने वाली बसें नजीबाबाद होते हुए समीपुर नहर बाईपास से हरिद्वार जाएंगी।

-बिजनौर से अमरोहा जाने वाली रोडवेज बस अम्हेड़ा से चांदपुर होते हुए जाएंगी और आएंगी।

यह रास्ते रहेंगे पूरी तरह बंद

-नजीबाबाद से नगीना, धामपुर स्योहारा मार्ग को पूरी तरह बंद रखा जाएगा हालांकि इस रास्ते पर शिव भक्तों के वाहन आ जा सकेंगे।


- बिजनौर से चांदपुर धनोरा मार्ग भारी वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा

- बिजनौर से नूरपुर दौलतपुर मार्ग भी भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा

- चिड़ियापुर से भागूवाला चौकी और बालिया तिराहा कट से मोटा महादेव, नजीबाबाद से कोतवाली देहात, नहटौर-नूरपुर, शिवाला कला नौगांव सदात मार्ग सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। सिर्फ शिव भक्तों के वाहन ही गुजर सकेंगे


- बिजनौर से नहटौर मार्ग भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा, बिजनौर से नगीना मार्ग भी भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed