फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanwar Yatra: There will be strict guard on border villages and roads

कांवड़ यात्रा : बॉर्डर के गांवों और रास्तों पर रहेगा सख्त पहरा

Mon, 06 Feb 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 06 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: There will be strict guard on border villages and roads
Photo Title
मुरादाबाद और उत्तराखंड के लिए भी ---
विज्ञापन

- उत्तम शुगर मिल में उत्तराखंड और यूपी के अधिकारियों की समन्वय बैठक
- कांवड़ यात्रा पर उत्तरखंड के अधिकारियों ने मांगा यूपी के अधिकारियों से सहयोग
फोटो - 06एनजेडबी10ए, 10बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। कांवड़ यात्रा को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड और यूपी के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित हुई। बॉर्डर और सीमावर्ती गांव में शराब तस्कर और अराजक तत्वों पर दोनों राज्यों की पुलिस पैनी निगाह रखेगी। कांवड़ियों को हर संभव सुरक्षित आवागमन व्यवस्था देने का निर्णय लिया गया।
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की समन्वय बैठक में महाशिवरात्रि पर्व पर गुजरने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित वातावरण देने पर मंथन हुआ। पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद अशोक कुमार, एसपी सिटी बिजनौर डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एडीएम विनय कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि पर हरिद्वार में यूपी के कई जिलों के शिवभक्त कांवड़ और गंगाजल लेने पहुंचते हैं। उन्होंने उत्तराखंड और यूपी पुलिस को संयुक्त रूप में बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाने की सलाह दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने कहा कि दोनों राज्यों की पुलिस को संवेदनशील गांवों, अवैध शराब तस्करों, एक दूसरे राज्य के बॉर्डर के कच्चे पक्के रास्तों, अराजकतत्वों, बदमाशों पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। कांवड़ मेले में बॉर्डर की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है ताकि कांवड़ियों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न हो। एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, सीओ धामपुर इंदु सिद्घार्थ सहित दोनों राज्यों से आए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को सुगमता के साथ संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे और पुलिस गश्त को प्रभावी बनाने की सलाह दी। बैठक में एएसपी काशीपुर, सीओ चांदपुर सुनीता दहिया, कोटद्वार सीओ विभव सैनी, सीओ हरिद्वार मनोज ठाकुर, सीओ ठाकुरद्वारा, सीओ नगीना सहित अनेक जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा मार्गों के चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस
नजीबाबाद। बिजनौर क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्गों के चौराहों और तिराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर कांवड़ियों की सेवा और सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों के साथ कांवड़ सेवा दल के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed