फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanwar Yatra is about to start, the condition of roads has not improved

बिजनौर: नगीना - चालू होने वाली है कांवड़ यात्रा, नहीं सुधरी सड़कों की हालत

Thu, 09 Feb 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 09 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra is about to start, the condition of roads has not improved
- गन्ना समिति मार्ग को भोले के भक्त बाईपास के रूप में इस्तेमाल करते हैं
विज्ञापन

- हरिद्वार से नजीबाबाद के रास्ते होकर शहर के अंदर आने वाले शिवभक्त इसी मार्ग से गुजरते हैं
फोटो-16,17,18,19
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त बना दिए दावे खोखले साबित हो रहे हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कावड़ियों का नगीना से गुजरने का सिलसिला प्रारंभ हो चुका है, लेकिन नगीना में अधिकतर मार्ग अभी भी बदहाल पड़े हैं।
नगीना में गन्ना समिति मार्ग को भोले के भक्त बाईपास के रूप में इस्तेमाल करते हैं। हरिद्वार से नजीबाबाद के रास्ते होकर शहर के अंदर आने वाले शिवभक्त कांवड़ लेकर इसी मार्ग से गुजरते हैं, हालत यह है कि इस मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। रोजाना गन्ना समिति आने वाले सैकड़ों किसानों व राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि आला अधिकारी प्रतिदिन जिला मुख्यालय जाने के लिए बाईपास के रूप में इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज तक इस मार्ग को ठीक कराने की याद किसी को नहीं आई। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बाहर से आने वाले हजारों कांवड़िये बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ के शिव मंदिर पर जल चढ़ाने से पूर्व हिंदू इंटर कॉलेज मार्ग पर ही काफी संख्या में इकट्ठा होते हैं।
विज्ञापन

यह मार्ग भी काफी दिनों से बदहाल पड़ा है। नगर के मध्य से बिश्नोई सराय होते हुए रामलीला बाग से धामपुर की दिशा में जाने वाले भोले के भक्तों के मार्ग पर भी गड्ढों की भरमार है। शाहजटा चौक से रामलीला बाग मोड़ तक की सड़क भी गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस मार्ग को पीडब्ल्यूडी का बताकर नगर पालिका प्रशासन अपना पल्ला झाड़ रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना का कहना है कि शीघ्र खराब पड़े मार्ग के गड्ढों को भरने का काम प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं नगर के लोग
व्यापारी नरेंद्र सचदेवा का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को भोले के भक्तों के मार्गों को तत्काल ठीक करवा देना चाहिए ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो। पूर्व सभासद गोपाल शर्मा का कहना है कि कांवड़ियों की संख्या जल्द ही बढ़ने वाली है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन को बदहाल सड़कों के गड्ढे तुरंत भरवा देना चाहिए। सराफा व्यापारी सुयश अग्रवाल का कहना है कि प्रशासन को भोले के भक्तों के मार्गों को तुरंत दुरुस्त करा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed