फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanwar Yatra: Diversion plan ready, district's traffic system to change from July 28

कांवड़ यात्रा : डायवर्जन प्लान तैयार, 28 जुलाई से बदलेगी जिले की यातायात व्यवस्था

Wed, 15 Jul 2026 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Diversion plan ready, district's traffic system to change from July 28
1.बिजनौर पुलिस द्वारा तैयार किया गया कांवड़ मार्ग का रूट मैप, जिसमें गुलाबी रेखाएं खींची गई है
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। जिसे 28 जुलाई से लागू कर दिया जाएगा। पहले चरण में 28 जुलाई की रात से 12 अगस्त तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। दूसरे चरण में 13 से 17 अगस्त तथा 20 से 24 अगस्त तक यातायात व्यवस्था बदलाव रहेगा।

ट्रैफिक प्लान में हरिद्वार, कोटद्वार, पौड़ी, मुरादाबाद, काशीपुर, जसपुर और अमरोहा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। हरिद्वार की ओर सामान्य भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि आवश्यक वस्तुओं से लदे वाहन भी रात 12 बजे से सुबह चार बजे के बीच ही निर्धारित मार्ग से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन


28 जुलाई से 12 अगस्त तक यहां से गुजरेंगे वाहन
मेरठ और मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों के वाहन मंडावर, नांगल और मंडावली-भागूवाला मार्ग से जाएंगे। हल्के वाहनों को गंगा बैराज, सेंट मैरी चौराहा, किरतपुर, देव पेट्रोल पंप, जलालाबाद न्यू बाईपास, कोटद्वार बाईपास और समीपुर नहर पटरी होकर हरिद्वार भेजा जाएगा। कोटद्वार और पौड़ी जाने वाले वाहनों के लिए भी यही वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे और चौथे सोमवार पर भी लागू रहेगा विशेष प्लान
शिवरात्रि के बाद तीसरे और चौथे सोमवार को भी लगभग पहले चरण के तहत डायवर्जन लागू रहेगा। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर पुलिस आवश्यकता के अनुसार भारी वाहनों के आवागमन पर अतिरिक्त प्रतिबंध भी लगा सकेगी।

इन रास्तों पर पूरी तरह बंद रहेंगे भारी वाहन
नजीबाबाद-नगीना-धामपुर-स्योहारा, बिजनौर-नगीना, बिजनौर-झालू-नहटौर समेत कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। मोटा महादेव और कांवड़ मार्गों पर सामान्य वाहनों का आवागमन भी सीमित रहेगा। यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।


---
तय किए गए हैं यह मार्ग
- काशीपुर-जसपुर के वाहन एनएच-734, धामपुर, अफजलगढ़ और रेहड़ होकर जाएंगे-मुरादाबाद जाने वाले हल्के वाहन भीड़ बढ़ने पर एनएच-734 वाले डायवर्जन से भेजे जाएंगे।
-भारी वाहन धामपुर-अफजलगढ़-रेहड़-जसपुर होकर मुरादाबाद जाएंगे
---
इन मार्गों पर रहेगी सख्त रोक

-नजीबाबाद-नगीना-धामपुर-स्योहारा-सहसपुर मार्ग- बिजनौर-चांदपुर-धनौरा मार्ग
-नूरपुर-दौलतपुर मार्ग
- चिड़ियापुर बॉर्डर से मोटा महादेव, नजीबाबाद, नहटौर, नूरपुर होकर नौगावां सादात मार्ग
- बिजनौर-झालू-नहटौर मार्ग
- बिजनौर-नगीना मार्ग
- गोलबाग चौराहा-हल्दौर-नहटौर-धामपुर मार्ग
-मंडावर-बालावाली मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
--------
वर्जन
ट्रैफिक प्लान बना लिया गया है। इसे 28 जुलाई से लागू कर दिया जाएगा। पड़ोसी जिलों के साथ भी तालमेल बनाया गया है।
-अभिषेक झा, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed