{"_id":"60f46c3e8ebc3e6d7868cc98","slug":"kanwar-yatra-canceled-kanwariyas-will-take-water-from-bijnor-barrage-bijnor-news-mrt5479911176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा रद्द, बिजनौर बैराज से जल लेकर जाएंगे कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा रद्द, बिजनौर बैराज से जल लेकर जाएंगे कांवड़िए
विज्ञापन

बिजनौर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा रद्द होने के बाद जिले के अलावा आसपास के जिलों के कांवड़िए गंगा बैराज से गंगा जल लेकर श्रावण मास व शिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। नमामि गंगे की ओर से शिव भक्तों के लिए गंगा जल ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए गंगा पर भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। श्रद्धालु गंगा पर आते जाते रहेंगे। हालांकि दूसरी ओर पुलिस ने शासन के निर्देशों का पालन कराने की बात कही है।
उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सरकार ने श्रावण मास की कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। भोले के भक्त श्रावण मास में गंगा जल से शिवालयों पर जलाभिषेक करते हैं। जिले के अलावा आसपास के जिलों के कांवड़ियों ने गंगा बैराज से गंगा जल ले जाने का निर्णय लिया है। बिजनौर के अलावा, मुजफ्फरनगर, मेरठ जिले के भी बड़ी तादाद में कांवड़िए गंगा बैराज पर गंगा में स्नान करके गंगा जल ले जाते हैं। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की गंगा के तट भीड़ लगी रहती है। श्रावण मास में इस बार कांवड़िए बैराज गंगा से ही जल लेकर जाएंगे। शिव भक्त योगेश, वीरेंद्र, घनश्याम व देवेंद्र के मुताबिक भले ही हरिद्वार से कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है, लेकिन वे गंगा बैराज से जल लेकर जाएंगे। पूरे श्रावण गंगा जल ले जाने के साथ शिवरात्रि पर भी गंगा बैराज से जल लेकर शिवालय पर जलाभिषेक करेंगे।
गाइडलाइन का पालन कर जल लेकर जाएं श्रद्धालु
नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सौरभ सिंघल के मुताबिक सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। श्रद्धालु गंगा बैराज से जल ले जाने की योजना बना रहे हैं। श्रद्धालुओं के जल ले जाने की अलग से व्यवस्था की जा रही है। उनकी टीम बैराज पर सक्रिय रहेगी। कोरोना के चलते भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। सरकार की गाइडलाइन का पालन करके ये भक्त गंगा जल ले जा सकते हैं। गंगा पर जल लेने के लिए श्रद्धालु आते जाते रहेंगे, लेकिन यहां भीड़ नहीं लगने दी जाएगी।
विज्ञापन
किसी भी सूरत में भीड़ नहीं एकत्रित होने दी जाएगी। अधिकांश लोगों ने प्रतीकात्मक कांवड़ यात्रा निकालने के लिए लेकर स्वेच्छा से लिखित शपथ पत्र दिया है। कोविड गाइड लाइन और शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी