{"_id":"66636ce0bc833659d506d657","slug":"kanak-dubey-and-ashani-pathak-took-the-lead-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-124935-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कनक दुबे और अशानी पाठक ने बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कनक दुबे और अशानी पाठक ने बनाई बढ़त
विज्ञापन
बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
- इंदिरा बाल भवन में आयोजित हुई राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता
-107 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। तीन दिवसीय अंडर-13 ओपन एवं बालिका वर्ग यूपी शतरंज प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हुआ। मुरादाबाद, बरेली, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, वाराणसी सहित विभिन्न जिलों के 107 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन कनक दुबे और अशानी पाठक ने बढ़त बनाई।
इंदिरा बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 28 और ओपन वर्ग में 79 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बिजनौर के खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता नौ जून तक चलेगी, जिसमें कुल सात राउंड होंगे। ओपन बालिका वर्ग में आगरा की कनक दुबे और वाराणसी की अशानी पाठक ने पहले दिन ही शानदार चाल चलकर बढ़त बना ली है।
इसके अलावा प्रतियोगिता में 26 रेटेड खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ पूर्ण बोरा, एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, जिला शतरंज एसोसिएशन सचिव दुष्यंत कुमार ने किया। चीफ ऑर्बिटर आंनद सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शतरंज के नियमों से परिचित कराया। कार्यक्रम में 12 वर्षीय शौर्य नारायण ने भजन गाकर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर देवेंद्र कुमार, नितिन बालियान, नूतन सिंह, अनंत पवार, तरुण गुप्ता, वंदना चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दो चचेरी बहनें भी प्रतिभागी, पिता करते हैं मजदूरी
नहटौर के गांव नवादा चौहान निवासी पलक ने बताया कि वह बेसिक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। उसके पिता आदेश कुमार मजदूरी करते हैं। शतरंज खेलने में काफी आनंद आ रहा है। उसने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर दूसरा स्थान हासिल किया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उसकी चचेरी बहन रूपाली ने बताया कि उसके पिता गुड्डू कुमार गांव में ही मजदूरी करते हैं। उसने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया था। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करेगी।