{"_id":"588e39854f1c1b3c3de8075b","slug":"kalagdh-reach-11-elephants-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालागढ़ में पहुंचेंगे कर्नाटक के 11 हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालागढ़ में पहुंचेंगे कर्नाटक के 11 हाथी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व में वन विभाग को 11 हाथी कर्नाटक राज्य से मिलने जा रहे हैं। इन हाथियों को लेने के लिए वन विभाग की टीम कालागढ़ से कर्नाटक के लिए रवाना हो गई है। इस विषय में कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि हाथी मैसूर से सीधे कालागढ़ लाए जाएंगे।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में गश्ती दलों और हाथी सवारी के लिए हाथियों की संख्या में इजाफा होने जा रहा है। कर्नाटक राज्य से 12 हाथी वन विभाग को मिलने जा रहे हैं। वर्तमान में हाथियों को लेने के लिए कालागढ़ से उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी के नेतृत्व में टीम रविवार को रवाना हो गई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि कालागढ़ से टीम सीधे कर्नाटक राज्य के मैसूर में पहुंचेगी, जहां से विभिन्न नेशनल पार्क से 11 हाथी टीम को दिए जाएंगे। एक हाथी बाद में आयेगा। इस प्रकार कालागढ़ मार्च तक 12 हाथी पहुंचेंगे। यह हाथी ट्रक से आएंगे। कालागढ़ में सुरक्षा बैरियर दो बटा छह के निकट सिंचाई विभाग के पूर्व भवन में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
यह भवन वन विभाग को कई वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग ने सौंपा था। इस भवन को हाथियों के रहने के स्थान के अनुरूप तैयार कर लिया गया है। अधिकारिक रूप से इसका निरीक्षण स्वयं उन्होंने कर लिया है।