{"_id":"64f3749f8258b061de06f827","slug":"kadarabad-won-the-volleyball-competition-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-10179-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कादराबाद ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कादराबाद ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर 19 एवं अंडर 14 जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। एचएमआई इंटर कॉलेज में अंडर 19 एवं अंडर 14 जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ चेयरपर्सन के पति जैद रशीद और एसएनएसएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक दर्पण त्यागी ने किया। फाइनल में कादराबाद की टीम ने धामपुर को परास्त कर विजय प्राप्त की।
प्रधानाचार्य सैयद बिलाल जैदी ने बताया कि प्रतियोगिता में हल्दौर, कादराबाद, चांदपुर, धामपुर, किरतपुर, बिजनौर, नजीबाबाद की टीमों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल में कादराबाद की टीम ने चांदपुर और धामपुर टीम ने हल्दौर को हराया। फाइनल मैच कादराबाद और धामपुर के बीच खेला गया। कादराबाद की टीम ने विजय प्राप्त की। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सभी टीमों के अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया।
मैच रेफरी का दायित्व अफजाल कुरैशी और खेल शिक्षक आमिर रेहान ने निभाया। इस अवसर पर अलीम अहमद, महमूद अहमद खान, कसीम अहमद, जय देव त्यागी, दीपक कुमार, इमाद अनवर, सरफराज अली, ज़िया, आमिर रेहान, मशकूर अली, प्रभात कुमार, इन्द्रमणि, युनुस, इकबाल, जैनेंद्र तोमर, वासु त्यागी, तेजराम सिंह, राजेंद्र सोलंकी, अरुण कुमार, अजय कुमार सुनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।