फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jumper broke, power supply to 10 villages was cut off.

Bijnor News: जंपर टूटा, 10 गांवों की बिजली गुल

Sun, 28 Dec 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Jumper broke, power supply to 10 villages was cut off.
नांगलसोती। सौफतपुर बिजली घर को जोड़ने वाली उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का क्रॉस फॉर्म (जंपर) टूटने से 10 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अधिक्षण अभियंता को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में रोष है। बरकातपुर चीनी मिल के निकट शुक्रवार की देर शाम किसी गन्ना वाहन ने सौफतपुर बिजलीघर को जोड़ने वाली विद्युत लाइन के खंभे में टक्कर मार दी। जिससे खंभे पर लगा क्रॉस फॉर्म टूट गया और सौफतपुर बिजली घर से जुड़े नांगल, शहजादपुर, जीतपुर, खानपुर, हरचंदपुर, मायापुरी, चमरौला, लालपुरमान, महमसापुर, सौफतपुर गांव की बिजली आपूर्ति करीब ठप हो गई।
विज्ञापन

किसान नेता कुलबीर सिंह, सुनील कुमार, राजवीर सिंह, विजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि विद्युत निगम के अधिक्षण अभियंता को सूचना दी, लेकिन 16 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। अधिक्षण अभियंता एसके सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। विद्युत लाइन का क्षतिग्रस्त क्रॉस फार्म सही कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए हैं।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed