फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Judengi digital payment from ration shops

राशन की दुकानें भी जुड़ेंगी डिजिटल पेमेंट से

Thu, 02 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 02 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में अब शहरों में राशन की दुकानों को भी डिजिटल भुगतान से सामान खरीदा जा सकेगा। पहले चरण में प्रदेश भर में 1500 दुकानों पर पोस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन लगाई जाएगी। दूसरे चरण में शहर की सभी दुकानों पर पोस मशीन लगाई जाएगी। खाद्य एवं रसद विभाग आयुक्त अजय चौहान ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद से शासन का जोर व्यवस्था को कैशलेस करने पर है। उपभोक्ताओं को डिजिटल भुगतान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बैंक कर्मचारी व अधिकारी जगह जगह कैंप कर उपभोक्ताओं को डिजिटल पेमेंट के बारे में बताया जा रहा है। डिजिटल पेमेंट के प्रति जागरूकता लाने के लिए विद्यार्थियों की भी मदद ली जा रही है। अब शासन ने राशन की दुकानों को भी डिजिटल पेमेंट से जोड़ने की कवायद शुरू की है। राशन की दुकानों पर अनाज व केरोसिन लेने के लिए सुबह के समय उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रहती है। 
विज्ञापन

पहले चरण में प्रदेश भर की 1500 राशन की दुकानों पर प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें लगाई जाएंगी। इसमें केवल शहरी क्षेत्र की दुकानों को ही सम्मिलित किया जाएगा। दूसरे चरण में शहरों में खुली राशन की शत प्रतिशत दुकानों पर पोस मशीनें लगाई जाएंगी। पोस मशीनें लगने पर वहां से अनाज या केरोसिन खरीदने वाले उपभोक्ता डिजिटल पेमेंट के लिए भी जागरूक होंगे। खाद्य एवं रसद विभाग आयुक्त अजय चौहान ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने खाद्य एवं रसद विभाग आयुक्त द्वारा इस संबंध में पत्र मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed