फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   JP Nadda big rally in Bijnor today: address voters in Nagina loksabha seat

UP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सपा-कांग्रेस पर निशाना, कहा-विपक्ष के आधे नेता जेल में आधे बेल पर

Mon, 08 Apr 2024 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Apr 2024 04:26 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक जनता को लुभाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धामपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
JP Nadda big rally in Bijnor today: address voters in Nagina loksabha seat
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज नगीना लोकसभा सीट पर मतदाताओं को साधने पहुंचे हैं। वह मुरादाबाद मार्ग स्थित प्रियंका सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ओम कुमार के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जनसभा के मंच से बोलते हुए जेपी नड्डा ने सपा, कांग्रेस, टीएमसी और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मंच से भाजपा सरकार की योजनाएं भी गिनाईं तो विकास कार्यों का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनावी रण: पश्चिम में चाल बदलता रहा हाथी, 2019 में बसपा ने दलित वोट बैंक के जरिये कई सीटें की थीं प्रभावित
विज्ञापन

 

जेपी नड्डा ने मंच से बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार सबको साथ लेकर चलने की सरकार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। पुलवामा की घटना पर पीएम ने कहा था कि तुमने बहुत बड़ी गलती की है, तुम्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसके दस दिन बाद ही एयर स्ट्राइक की गई। कांग्रेस के नेता प्रमाण मांगते रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद हटाया गया। क्या वहां के युवाओं ने देश के लिए बलिदान नहीं दिया? पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं का, किसानों, गरीबों का कल्याण हुआ है। शोषित, वंचित, गरीब हर वर्ग को भाजपा ने बल दिया है। 

27 नए मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश को दिए हैं। तीन हजार किलोमीटर के हाईवे बनाए गए। नमो भारत ट्रेन चलाई गई। नई सड़कें बन रही हैं। नगीना का विकास हो रहा है। उन्होंने  भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को नगीना सीट से भारी मतों से जिताने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि मैं घंमडिया गठबंधन के बारे में आपको बता दूं, यह घंमडिया गठबंधन केवल दो बातों का है। एक गठबंधन है जो भ्रष्टाचारी बचाओ गठबंधन है। ये परिवार की पार्टियां है। कांग्रेस ने चीनी घोटाला किया, चावल का घोटाला किया। टू जी का, थ्री जी का घोटाला किया, विमानों का घोटाला किया। आकाश से पाताल तक कुछ नहीं छोड़ा। 

उन्होंने जनता से पूछा कि आप बताइये कि अखिलेश यादव ने लैपटॉप का घोटाला किया या नहीं? अरविंद केजरीवाल ने शराब का घोटाला किया? अब आप मुझे बताइये कि आजम खान, अरविंद केजरीवाल, जेल में है या नहीं? राहुल गांधी बेल पर हैं या नहीं? ये घंमडिया गठबंधन के आधे नेता या तो जेल में और आधे बेल पर है। क्या ऐसे लोगों को आप समर्थन देना चाहेंगे? 

JP Nadda big rally in Bijnor today: address voters in Nagina loksabha seat
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला
जेपी नड्डा के कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 12 बजे हेलीकॉप्टर से धामपुर पहुंचना था, लेकिन उनके पहुंचने में कुछ देरी हुई और वह हेलीकॉप्टर से तकरीबन चार बजे धामपुर पहुंचे। वहीं रैली में मौजूद लोग नड्डा का इंतजार कर रहे थे। वहीं अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन शुरू कर दिया था।

धामपुर के प्रियंका मॉडर्न स्कूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा में समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दोपहर 12 बजे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। नगीना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार, क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

धामपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के लिए निकल गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed