फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   JE of Irrigation Department committed suicide by hanging himself.

Bijnor News: सिंचाई विभाग के जेई ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 22 Nov 2024 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
JE of Irrigation Department committed suicide by hanging himself.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। चांदपुर में सिंचाई विभाग के नलकूप खंड में तैनात जूनियर इंजीनियर केशव मिश्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सरकारी आवास में शव रस्सी से बनाए फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जेई सरकारी आवास में अकेले ही रहते थे, जबकि पत्नी और बच्चे बदायूं में रह रहे है। आत्महत्या क्यों की, पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है।
जनपद बदायूं के अहमदनगर रुखारा बवनपुरा के रहने वाले केशव मिश्रा (52) सिंचाई विभाग के नलकूप खंड में जूनियर इंजीनियर के पद तैनात थे। तीन साल से उनकी तैनाती बिजनौर के चांदपुर में चल रही थी। वे अपने आवास में अकेले ही रहते थे।
विज्ञापन

चांदपुर में नूरपुर मार्ग स्थित नलकूप कॉलोनी में उनके सरकारी आवास का दरवाजा शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक नहीं खुला। इस पर आसपास में रहने वाले विभागीय कर्मचारियों को अनहोनी डर सताया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। चांदपुर थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो जेई केशव मिश्रा का शव रस्सी से बनाए गए फंदे पर लटका मिला। एएसपी देहात रामअर्ज ने भी मौका मुआयना कर जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों को फोन पर सूचना दी। परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed