{"_id":"6404ddd97a24ebd0f406a876","slug":"jat-society-is-a-part-of-culture-and-civilization-dr-mangu-singh-bijnor-news-c-14-1-143724-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर - संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा है जाट समाज : डॉ. मंगू सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर - संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा है जाट समाज : डॉ. मंगू सिंह
Sun, 05 Mar 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
- समाज के मेधावियों व अन्य प्रतिभाशालियों को किया सम्मानित
- समारोह में सांस्कृतिक व सामाजिक प्रस्तावों को किया पारित
फोट़ो-1, 2, 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मुख्य अतिथि दिल्ली मेट्रो कारपोरेशन के मुख्य सलाहकार डॉ. मंगू सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों का इतिहास गौरवशाली रहा है। हमें भी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज और देश के विकास में योगदान देना होगा। कहा कि जाट सिर्फ एक जाति नहीं है, बल्कि देश की संस्कृति व सभ्यता का हिस्सा है।
यह बात उन्होंने रविवार को काकरान वाटिका में आयोजित जाट संस्कृति कुंभ 2023 में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का उत्थान है। विशिष्ट अतिथि आस्ट्रेलिया से आए सर्वेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जाटों का हमेशा विशिष्ट योगदान रहा है। आज समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कर देेश का नाम रोशन कर रहे हैं। हरियाणा से आए अजय चिकारा ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में जाट समाज के लोगों को तेजी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। राजस्थान से आए मनोज डागर ने कहा कि गोत्र परंपरा एवं विषम गोत्रीय वैवाहिक प्रचलन की प्रांसगिकता में आस्था प्रकट करते हुए इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
आईएफएस वेदपाल सिंह ने कहा कि कृषि भूमि को पूर्वजों से प्राप्त अमूल्य धरोहर मानते हुए इसे यथा संभव बचाए रखें। मुरादाबाद से अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हमें विवाह, लग्न, टीका आदि कार्यक्रमों में गैरजरूरी प्रदर्शन रोकना चाहिए। पूर्व अपर आयुक्त अशोक कुमार ने समाज में व्याप्त कुरीतियों की चर्चा कर इसे बंद करने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भगवंत ग्रुप के चेयरमैन अनिल सिंह ने जाट संस्कृति कुंभ की आवश्यकता एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, काशीपुर की मेयर उषा चौधरी, सीताराम राणा व प्रमोद कुमार ने भी समाज के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों व अन्य प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक व संचालन कर रहे सुरेश आर्य ने उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने, प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के सेवन व विवाह, जन्मदिन आदि कार्यक्रमों में शुद्ध साधारण सहभोज प्रणाली अपनाने का प्रस्ताव दिया। सभी ने पालन करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चौधरी हरपाल सिंह, रणजीत सिंह, डॉ. पंकज भारद्वाज, राजवीर सिंह, चौधरी सबल सिंह आदि उपस्थित रहे।