{"_id":"66fb2b60cd3a74b50d0deb44","slug":"jaspur-police-arrested-two-accused-in-robbery-from-sarafa-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-132337-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जसपुर पुलिस ने सराफा से लूट में दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जसपुर पुलिस ने सराफा से लूट में दो आरोपी पकड़े
Tue, 01 Oct 2024 04:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
रेहड़, बिजनौर। जसपुर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर एक पखवाड़े पहले सराफा के साथ हुई लूट का अनावरण कर दिया है। पुलिस में सराफा से लुटा माल भी बरामद कर लिया है।
जसपुर कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को मुरलीवाला-शरीफ नगर मार्ग पर बने खंडहर से दो बदमाशों को एक एक तमंचा 315 तथा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने सराफ के साथ लूट करना कबूल किया है। आरोपी इरफान निवासी शरीफ नगर जिला मुरादाबाद जबकि रिजवान निवासी दहलावाला थाना रेहड़ का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक दोनों के विरुद्ध विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे पूर्व पुलिस दो मुठभेड़ में लूट के दो आरोपियों दिलशाद निवासी सरवरखेड़ा तथा साजिद उर्फ कल्लन निवासी टांडा बादली जिला रामपुर को गिरफ्तार कर चुकी है। 14 सितंबर को जसपुर निवासी संजीव वर्मा के साथ फीका पुल पर तमंचे के बल पर तीन बाइक सवारों ने लाखों की लूट कर ली थी। जब वह बाइक से बेटे के साथ रेहड़ से अपनी दुकान से जसपुर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन
उधर, सीओ अनुष्का वडोला में बताया कि चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिसमें तीन मौके पर लूट में शामिल थे। जबकि चौथा दहलावाला निवासी रिजवान रेकी कर रहा था। पूरे ऑपरेशन में एसओजी का भी सहयोग रहा।