{"_id":"614627048ebc3eb7827ae1e7","slug":"jan-arogya-mela-will-be-held-from-today-bijnor-news-mrt556850161","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से लगेंगे जन आरोग्य मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से लगेंगे जन आरोग्य मेले
विज्ञापन
आज से लगेंगे जन आरोग्य मेले
बिजनौर। कोरोना ग्रहण का शिकार हुए जन आरोग्य मेले रविवार 19 सितंबर से लगेंगे। सभी पीएचसी व एडिशनल पीएचसी पर जनआरोग्य मेले लगेंगे।
कोरोना की दूसरी लहर आने पर जनआरोग्य मेलों को बंद कर दिया गया था। जन आरोग्य मेलों में भीड़ लगती थी और मेलों में भीड़ इकट्ठी करने का रिस्क नहीं लिया जा सकता था। अब दूसरी लहर का असर जिले में लगभग खत्म हो चुका है। शासन ने जन आरोग्य मेलों को फिर से बहाल कर दिया है। रविवार से सभी पीएचसी व एडिशनल पीएचसी पर जन आरोग्य मेले आयोजित होंगे। सीएमओ डा.विजय कुमार गोयल ने बताया कि जन आरोग्य मेले सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आयोजित होंगे। सभी प्रकार के रोगी मेले में आ सकते हैं। उन्होंने मेले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चिकित्सीय सलाह लेने का आह्वान किया है।