फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jan Arogya Mela will be held from January 10

दस जनवरी से लगेंगे जन आरोग्य मेले

Fri, 01 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela will be held from January 10
दस जनवरी से लगेंगे जन आरोग्य मेले
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में संचालित नगरीय एवं देहात क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इस बार दस जनवरी से प्रत्येक रविवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य कर्मियों को रविवार के स्थान पर शुक्रवार एवं शनिवार को अवकाश की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

देहात के लोगों को उनके क्षेत्रों में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले आयोजित किए जाएंगे। पिछले वर्ष भी शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने दूरदराज के क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले आयोजित कराए गए थे। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि दस जनवरी से हर रविवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक सभी ग्रामीण एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित होगा। शासन से मिले निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किए जाने के कारण स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत संबंधित कर्मचारियों में से चिकित्सक को रविवार के अवकाश के स्थान पर शनिवार को एवं फार्मासिस्ट को रविवार के अवकाश के स्थान पर शुक्रवार के दिन अवकाश की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत स्टाफ में से आधे स्टाफ को शुक्रवार एवं शेष स्टाफ को शनिवार को प्रतिपूर्ति अवकाश दिया जाएगा। स्टाफ को प्रतिपूर्ति अवकाश के दिवस के संदर्भ में यह निर्णय संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में प्रचलित कोविड-19 रोकथाम एवं नियंत्रण प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाएगा। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed