फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jammed in protest against the threat of beating the businessman, implicating him in a false case

व्यापारी को जान से मारने व झूठे आरोप में फंसाने की धमकी के विरोध में व्यापारियों ने लगाया जाम, पुलिस के आश्वासन पर खोला जाम

Sun, 13 Mar 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jammed in protest against the threat of beating the businessman, implicating him in a false case
चांदपुर क्षेत्र के जलीलपुर में दुकानदार को जान से मारने व झूठे मामले में फंसाने के विरोध में जाम ? - फोटो : BIJNOR
व्यापारी को पीटने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी के विरोध में जाम लगाया
विज्ञापन

जलीलपुर। जलीलपुर में दुकानदार से रुपये लूटने का प्रयास करने व जान से मारने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी के विरोध में व्यापारियों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने व्यापारियों को समझाकर व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
जलीलपुर ब्लॉक पर प्रियंक अग्रवाल किराना स्टोर की दुकान करते हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे दुकान पर तीन लोग आए। आरोप है कि दुकानदार के साथ मारपीट कर दुकान में पूरे दिन की बिक्री के रखे रुपये लूट लिए। दुकानदार के शोर मचाने पर दो लोग फरार हो गए। एक को व्यापारियों ने पकड़कर जलीलपुर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

व्यापारी कमल सिंह, विपिन कुमार, दीपक कुमार, धर्मपाल सिंह, बृजेश कुमार, शेर सिंह, सीताराम आदि का आरोप है पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। व्यापारियों का कहना है कि शनिवार को करीब तीन बजे आरोपी के परिजनों ने व्यापारी की दुकान पर आकर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। व्यापारियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर आरोपी व्यापारियों को गाली गलौज और धमकी देते निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए व्यापारियों ने आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर रोड पर जाम लगा दिया। व्यापारी अनिल कुमार, तेजपाल सिंह, गोपाल सिंह, अकरम खान, सानू, जसपाल सिंह, उमेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य सरिता सैनी, दीपक कुमार, रिंकू आदि ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक आरोपी को पकड़ा नहीं जाता तब तक जाम नहीं खोलेंगे। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन पर व्यापारियों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed