फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jamaati isolates of Indonesia found in Bijnor

इंडोनेशिया के लोगों पर दिल्ली जलसे में शामिल होने का शक

Tue, 31 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jamaati isolates of Indonesia found in Bijnor
नगीना से बिजनौर जिला अस्पताल एंबुलेंस से जाते इंडोनेशिया से आए लोग। - फोटो : BIJNOR
इंडोनेशिया के लोगों पर दिल्ली जलसे में शामिल होने का शक
विज्ञापन

बिजनौर। इंडोनेशिया से जमात में आए आठ लोगों को दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुए धार्मिक जलसे में शामिल होने का शक है। ये सभी जमाती नगीना की एक मस्जिद में ठहरे थे। पुलिस ने जामतियों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। मस्जिद में जमातियों को बिना सूचना के शरण देने के मामले में मस्जिद से जुड़े पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा नगीना के मोहल्ला पंजाबीयान स्थित जामुनवाली मस्जिद में इंडोनेशिया से जमात में आए आठ लोग ठहरे हुए थे। मंगलवार को उन्हें मस्जिद में अलग अलग कमरों में ठहराया और बाद में जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। मस्जिद में सैनिटाइजेशन कराया। जमाती 21 मार्च को नगीना आए थे। सीओ नगीना अर्चना सिंह के मुुताबिक जमाती अपनी भाषा अरबी में बात कर रहे हैं। उनकी बात समझ में नहीं आ रहे हैं। भाषा अनुवादक ने पुलिस को बताया है कि इंडोनेशिया से जमाती दिल्ली आए थे। दिल्ली से उड़ीसा गए। उड़ीसा से नगीना आने से तीन चार दिन पहले दिल्ली आए थे। ये लोग निजामुद्दीन मरकज में कार्यक्रम में शामिल हुए या नहीं इस बारे में कुछ सही नहीं बता रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस ज्ञानचंद के अनुसार प्रारंभिक जांच में किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले। सही स्थिति सैंपल की जांच रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

शफीपुर हीरा का युवक दिल्ली में क्वारंटीन
हल्दौर। गांव शफीपुर हीरा निवासी एक व्यक्ति कुछ दिन पूर्व दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में गया था। लॉकडाउन होने पर उसके घर लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि वह व्यक्ति दिल्ली में ही आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा ने बताया कि जमात से कोई अपने घर नहीं लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं जमाती
माहदी थौरीक अरोसिद, मोहम्मद नूर अमिनुद्दीन नाजिब, करेशना अखमद वसीम, नूर मोहम्मद इसान, इलहम मिफ्ताखुन्नूर, इतांग सोपियान, मोहम्मद इरसियाद व ओकी अरी फेबरी आए हैं।
इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट
मस्जिद से जुड़े मुफ्ती मोहम्मद शम्सी, जाहिद शम्सी, मुफ्ती उस्मान, हाजी तसलीम व शकील शम्सी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed