फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jam in the city due to increase in load of heavy vehicles

Bijnor News: शहर में भारी वाहनों का बोझ बढ़ने से लगा रहा जाम

Mon, 25 Sep 2023 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Jam in the city due to increase in load of heavy vehicles
बिजनौर। शहर में सेंट मेरी फाटक बंद है। शहर में भारी वाहनों का बोझ बढ़ने से दिनभर जाम लगा रहा। शहर में पूरे दिन वाहन रेंगते रहे। इतना ही नहीं जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बिजनौर में सेंट मैरी फाटक पर रेल लाइन को बढ़ाया जा रहा है। जिसकी वजह से तीन दिन के लिए फाटक बंद है। सेंट मेरी फाटक बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। इस मार्ग का ट्रैफिक भी नगीना-कोतवाली रोड वाले फाटक की तरफ ही आ गया। ट्रेन आते ही इस फाटक को भी बंद किया गया। फाटक होने से कुछ ही देर में सड़कों पर काफी संख्या में वाहन खड़े दिखाई दिए। ट्रक सहित भारी वाहनों की इस मार्ग से एंट्री नहीं है। मगर सेंट मेरी फाटक बंद होने से दिन में ही भारी वाहन शहर में प्रवेश हुए। जिसका नतीजा रहा कि पूरे दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से शाम तक कई बार जाम लगा। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। 10 मिनट का रास्त तय करने में लोगों को घंटों लग गए। जाम में साइकिल, बाइक, कार, बस, आदि फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed