फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jam at Kalhedi railway crossing, demand to build underpass

कल्हेड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर जाम, अंडरपास बनवाने की मांग

Sun, 27 Dec 2020 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jam at Kalhedi railway crossing, demand to build underpass
नजीबाबाद के जलालाबाद-कल्हेड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर जाम में फंसे लोग। - फोटो : NAZIBABAD
कल्हेड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर जाम, अंडरपास बनवाने की मांग
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। कल्हेड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने से नेशनल हाईवे और ग्रामीण संपर्क मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। क्षेत्र में आए दिन जाम लगने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। उन्होंने अंडरपास बनवाने की मांग की है।

नगर पंचायत जलालाबाद की आबादी के निकट हाईवे पर कल्हेड़ी रेलवे क्रॉसिंग 485 काफी संकरा होने और ट्रेनों के आवागमन के लिए बंद करने से आए दिन क्षेत्र में जाम लग रहा है। जलालाबाद-कल्हेड़ी मार्ग से जुड़े रेलवे क्रॉसिंग से कल्हेड़ी, उब्भनवाला, मुबारकपुर, नजीमपुर, इस्माइलपुर, धनसीनी, फजलपुर, हुमायुंपुर सहित कई गांव के ग्रामीणों का आवागमन रहता है। ट्रेनों के आवागमन के लिए रेलवे क्रॉसिंग बंद होते ही फाटक के दोनों ओर दुपहिया और चौपहिया वाहन एकत्र हो जाते हैं। क्रॉसिंग खुलते ही वाहन स्वामियों की जल्दबाजी में जाम लग जाता है। रविवार को लगभग 12 बजे कल्हेड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने से क्रॉसिंग के निकट से गुजर रहे मेरठ-पौड़ी हाइवे के वाहन भी जाम में फंस गए। लगभग एक घंटे बाद जाम खुला। ग्रामीणों ग्राम प्रधान नौबहार सिंह, इरशाद अहमद, रिजवान, जाकिर, नाजिम, नफीस अहमद ने रेल प्रशासन से कल्हेड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed