फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jalalabad and Mandi committee will set up sanitation tunnel

नगर के प्रमुख स्थानों पर लगेगें सेनिटाइजर टनल

Tue, 21 Apr 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Jalalabad and Mandi committee will set up sanitation tunnel
जलालाबाद और मंडी समिति में लगेंगे सैनिटाइज टनल
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद और मंडी समिति के मुख्य द्वार पर वाहनों और राहगीरों को सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजर टनल लगाए जाएंगे। जलालाबाद में पुलिस की ओर से सैनिटाइजर टनल लगाने काम शुरू हो गया है।

प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर टनल लगाने का फैसला लिया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रथम चरण में जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय के निकट सैनिटाइजर टनल बाक्स लगाया गया है। दस फव्वारों के माध्यम से टनल के नीचे से गुजरने वाले लोगों को सैनिटाइज किया जाएगा। जल्द ही एसपी बिजनौर संजीव त्यागी टनल का उद्घाटन करेंगे। कृषि उत्पादन मंडी समिति के नजीबाबाद के मुख्य द्वार पर विशाल सैनिटाइजर टनल स्थापित किया जाएगा। मंडी समिति के सचिव संभव तोमर ने बताया कि टनल के नीचे से बड़े वाहन गुजरने की क्षमता है। उन्होंने एक सप्ताह में टनल शुरू हो जाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed