फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jagtraj first in the top ten DM

टॉप टेन डीएम में जगतराज अव्वल

Tue, 27 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 27 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jagtraj first in the top ten DM
सम्मानित होते जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सूबे  के टॉप टेन डीएम में पहले नंबर पर बिजनौर के डीएम जगतराज त्रिपाठी ने बाजी मार ली है। डीएम  के लिए एक न्यूज एजेंसी की ओर से लोकप्रियता को लेकर कराई गई वोटिंग में डीएम बिजनौर पहले नंबर पर आए हैं। अफसरों ने डीएम को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया है। 
विज्ञापन

 लोजिकल न्यूज एजेंसी की ओर से सूबे के टॉप टेन डीएम के लिए 20 से 26 दिसंबर तक जिलों व उससे पूर्व के जिले में तैनाती के दौरान उनके  समर्थकों के वोट मांगे गए। वोट के लिए सभी सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। ट्वीटर के अलावा फेसबुक, मैसेज व व्हाट्सएप के माध्यम से वोट मांगे गए थे। डीएम बिजनौर को सबसे ज्यादा 15854 वोट मिले। इनमें सबसे अधिक वोट 8546 बिजनौर जिले से मिले हैं। बिजनौर के अलावा अमेठी, इलाहाबाद ,फैजाबाद रायबरेली, लखनऊ, कानपुर से बड़ी संख्या में वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर मेरठ की डीएम बी चंद्रकाला रहीं। उन्हें 14677 वोट मिले। बी चंद्रकला मेरठ से पहले बिजनौर की डीएम रह चुकी हैं। 
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर वाराणसी डीएम योगेश्वर  राम मिश्रा, चौथे नंबर पर सीतापुर के डीएम अमृत त्रिपाठी पांचवें नंबर पर डीएम जौनपुर भानु चंद गोस्वामी, छठे नंबर पर लखनऊ डीएम राजशेखर  सातवें नंबर पर आईएएस विजय किरन आनंद  आठवें नंबर पर डीएम आजमगढ़ सुहास नौवें नंबर पर किंजल सिंह और दसवें नंबर पर डीएम कानपुर कौशल राज शर्मा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed