फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ivermectin injection found substandard in test

Bijnor News: आइवरमेक्टिन इंजेक्शन जांच में मिला अधोमानक

Thu, 20 Nov 2025 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ivermectin injection found substandard in test
बिजनौर। जिले में अभी तक एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवाइयों के नमूने मानकों को खरे नहीं उतर रहे थे। लेकिन अब पशुओं को दी जाने वाली दवा भी जांच में फेल हो गई। जांच में आइवरमेक्टिन इंजेक्शन अधोमानक पाया गया।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि बिजनौर में चक्कर चौराहा स्थित बिजनौर मेडिकोज से सितंबर 2025 में आइवरमेक्टिन इंजेक्शन का नमूना लिया था। इस इंजेक्शन को रियल लैब बायोटैक प्राइवेट लिमिटेड, कोटद्वार कंपनी ने बनाया था। जबकि, इस इंजेक्शन को बाजार में बेचने वाली कंपनी लिबरा बायोटैक प्राइवेट लिमिटेड है। नमूना जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा। प्रयोगशाला से 14 नवंबर 2025 को इसकी जांच रिपोर्ट आई। जिसमें नमूना अधोमानक पाया गया। इसमें मानक के अनुरूप साल्ट उपलब्ध नहीं था। बता दें कि इस इंजेक्शन का प्रयोग पशुओं को जूं होने पर किया जाता है। बताया कि सेशन कोर्ट में वाद दायर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed