{"_id":"5d875adf8ebc3e01665e4588","slug":"iti-student-dead-body-found-in-pond-in-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: आईटीआई के लापता छात्र का शव तालाब में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: आईटीआई के लापता छात्र का शव तालाब में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sun, 22 Sep 2019 04:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 22 Sep 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में लापता युवक का शव गांव के तालाब से मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। रात भर तलाश करने के बाद गोताखोरों ने रविवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को तालाब से निकाला। वहीं परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सादपुरी निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र विकास उर्फ पीके (18) शनिवार दोपहर परिजनों का बिना बताए घर से निकल गया। परिजनों के मुताबिक शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की। हर जगह तलाश करने पर भी युवक का कोई सुराग नहीं चला। परिजनों ने युवक के लापता होने की सूचना नूरपुर पुलिस को दी। मौके पर प पहुंची पुलिस परिजनों से पूछताछ करके लौट गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सरहदें: पाकिस्तान में बेबस है मां तो यहां मजबूर भाई-बहन
विज्ञापन
रविवार को सुबह के समय अचानक गांव के एक किशोर ने तलाब के पास पड़ी युवक की घड़ी परिजनों को लाकर दी। युवक के तालाब में डूबने की आशंका से गांव के कुछ तैराक व्यक्तियों ने गोताखोरों की मदद से तालाब में युवक की तलाश शुरू की। रात भर कोशिश करने के बाद रविवार सवेरे गोताखोरों ने युवक का शव तालाब से बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक विकास नगीना से आईटीआई कर रहा था। रविवार को वह दिल्ली सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देने जाने वाला था। मृतक के परिजनों ने नूरपुर थाने में हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी है।